Homeदेशचंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, ED ने हेमंत सोरेन को...

चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, ED ने हेमंत सोरेन को कर लिया है गिरफ्तार

Published on

विकास कुमार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे,चंपई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफी करीबी बताए जाते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायक रात में ही राजभवन पहुंच गए। सत्ताधारी गठबंधन के सभी विधायक रांची के राजभवन पहुंचे, हेमंत सोरेन के आने से पहले ही महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे लेकिन विधायकों को 5 मिनट बाद ही राजभवन से बाहर कर दिया गया। सभी विधायक राजभवन के बाहर हंगामा कर रहे थे। वे मांग कर रहे थे कि चंपई सोरेन को रात में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। बाद में राज्यपाल ने विधायक दल के प्रतिनिधियों को बुलाया।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता विनोद पांडे ने बताया कि चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। पांडे ने दावा किया कि चंपई सोरेन के पास सरकार चलाने के लिए बहुमत हासिल है।

चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं। चंपई सोरेन सरायकेला सीट से जेएमएम के विधायक हैं।

ईडी ने भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम सोरेन से आज पूछताछ की,इसके बाद हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे। इसी बीच सत्ता पक्ष के विधायक भी रांची में राजभवन पहुंच गए। राजभवन की सीमा से बाहर निकलते ही हेमंत सोरेन ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। वहीं बदले सियासी हालत में झारखंड के सिंहासन पर चंपई सोरेन विराजमान हो गए हैं।

Latest articles

रजनीकांत की फिल्म में कैसा होगा आमिर खान का कैमियो, नागार्जुन बोले- बेहद शानदार…

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’ इन दिनों सुर्खियों...

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया निर्देश,- नफरत फैलाने वाले कंटेंट पर लगे लगाम

सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच मामले को लेकर चिंता जाहिर की है।कोर्ट ने सख्त...

डीएक्टिवेट हो गया आधार नंबर,परेशान होने की जरूरत नहीं,दोबारा चालू करने का तरीका

कई बार ऐसा होता है कि किसी शख्स का आधार नंबर गलती से डीएक्टिवेट...

जयशंकर से मिलते ही चीनी उप राष्ट्रपति ने छेड़ा ड्रैगन-हाथी डांस राग

चीनी उप राष्ट्रपति हान झेंग ने सोमवार को बीजिंग में भारतीय विदेश मंत्री एस....

More like this