HomeदेशChaitra Navratri 2023 : नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती एवं अखंड रामायण पाठ...

Chaitra Navratri 2023 : नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती एवं अखंड रामायण पाठ करवाएगी योगी सरकार, हर जिले को मिलेंगे 1-1 लाख

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस बार 22 मार्च से शुरू हो चैत्र नवरात्रि के मौके पर विशेष आयोजन कर रही है। योगी सरकार इस बार नवरात्रि के दौरान हर जिले में दुर्गासप्तशती और रामायण का पाठ करवाएगी। इस बारे में सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

योगी सरकार प्रत्येक जिले को देगी आयोजन के लिए एक लाख रुपए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से इन आयोजनों के लिए हर जिले को 1 लाख रुपये का फंड दिया जाएगा। नवरात्रि में सभी शक्तिपीठों और मंदिरों में विशेष आयोजन होगा। सरकार जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करवाएगी। जिले के अधिकारियों को 21 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिन मंदिरों में कार्यक्रम होंगे उनके नाम-पते, मंदिरों की तस्वीरें और मंदिर प्रबंधन निकायों के संपर्क विवरण साझा करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए राज्य स्तर पर दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मदद करेंगे।

महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर दिया जा रहा जोर

गौरतलब है कि इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा होती है। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मंदिरों में जो भी कार्यक्रम योजित किए जाएंगे, उनके फोटोग्राफ संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this