केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे झारखंड, , विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे चर्चा

0
104

झारखंड में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। विभिन्न दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में बीजेपी के चुनाव प्रभारियों का यहां लगातार झारखण्ड आना जाना हो रहा है।इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंचे हैं। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात कर जानकारी दी कि हमलोग विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

झारखंड और यहां की जनता को प्रणाम करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं यहां आता रहूंगा। हमलोग चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।बीजेपी प्रदेश कमेटी छह जुलाई से विधानसभावार कार्यकर्ता अभिनंदन व विजय संकल्प सभा आयोजित कर रही है,जहां कार्यकर्ताओं से राज्य में होने वाले आगामी चुनाव पर चर्चा की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद 16 जुलाई को असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा के भी झारखंड आने का कार्यक्रम है। वे विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे।इसके अलावा वे 20 जुलाई को अमित शाह के झारखंड दौरे को लेकर की जा रही तैयारी की भी समीक्षा करेंगे।इसके बाद विस्तृत रूप से चुनाव के एजेंडे को लेकर चर्चा होगी। बीजेपी के दोनों वरिष्ठ नेता फिलहाल राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर सक्रिय हैं और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here