दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बढ़े वेतन का तोहफा

0
133

इस दीपावली केंद्रीय कर्मचारियों को :बढ़े हुए वेतन का तोहफा मिल सकता है। केंद्र सरकार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में वृद्धि की तैयारी में है। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से बेसिक सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब सुगबुगाहट है कि दीपावली तक कर्मचारियों की इस मांग को पूरा करने का विचार सरकार कर रही है। केंद्रीय वेतन आयोगों की सिफारिशों के बाद कर्मचारियों के वेतन में कई संशोधन किए गए हैं। जिससे दिवाली तक कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन मिल सकता है।

समय-समय पर बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्रीय कर्मचारी अधिकतर आवाज उठाते रहते हैं।इसी को लेकर देश भर के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी कई सालों से बेसिक सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।लेकिन बीते बजट में इस पर कोई घोषणा नहीं की गई थी। वित्त मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि अब अचानक बेसिक सैलरी बढ़ाने को लेकर सहमति बन गई है।इसे त्यौहार के मौके पर तोहफे के रूप में देने की तैयारी है।

बेसिक सैलरी बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों को कुल वेतन 25 से 30 फीसदी तक फायदा हो सकता है।बेसिक सैलरी के साथ कई तरह के भत्ते मिलाकर कर्मचारियों का वेतन बनता है। कर्मचारियों की मांग है कि कम से कम लेवल-1 की बेसिक सैलरी 26 हजार रुपये होनी चाहिए। यदि सरकार ने इसे बढ़ाने की मंशा बनाई है तो लेवल-1 के कर्मचारी को 8500 रुपये से अधिक का फायदा हो सकता है। जबकि ऊपर के कर्मचारियों को कई लाख रुपये की बढ़ोत्तरी का तोहफा दिवाली पर मिल सकता है।

केंद्र सरकार ने अपने बजट में 8वें वेतन आयोग पर कोई चर्चा नहीं की थी।इससे केंद्रीय कर्मचारी निराश थे,लेकिन बेसिक सैलरी बढ़ने की संभावना के बाद उनको राहत मिलने वाला है।वर्तमान में कर्मचारियों को 7 वां वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सैलरी मिल रही है,जो कि 2014 में बना था। अब 10 साल बाद 8वें वेतन आयोग की सुगबुगाहट शुरू हुई है।भारत में पहला वेतन आयोग सन् 1946 में बना था। हर 10 साल में वेतन आयोग बनने की परंपरा को देखते हुए माना जा रहा है कि 2026 में 8वें वेतन आयोग का गठन हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here