Homeदेशपप्पू यादव के बाद अब गिरिराज सिंह को जान से मारने की...

पप्पू यादव के बाद अब गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी

Published on

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कथित तौर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने के बाद अब बिहार के एक और सांसद को धमकी दी गई है। इस बार निशाने पर बेगूसराय से सांसद और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह को वाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक इस संबंध में पुलिस के हाथ कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं आयी है।

जानकारी के अनुसार गिरिराज सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। ‘अमजद’ नाम से आए एक व्हाट्सऐप कॉल के जरिए उनको धमकी दी गई है।गिरिराज सिंह ने इस मामले में डीजीपी को जानकारी दी है, और बताया है कि उन्हें फोन कर धमकी दी गई है। हाल ही में गिरिराज सिंह ने अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा खत्म की है। इस यात्रा के दौरान वो अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहे।

पप्पू यादव को धमकी दिए जाने के बाद अब गिरिराज सिंह को धमकी दिए जाने के मामले ने सबको चौंका दिया है।केंद्रीय मंत्री को धमकी देनेवाले के बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। यहां आपको अपने वर्ग बता दें कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी दी गई थी। बिहार में पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की धमकी को संज्ञान में लेते हुए उनके सुरक्षा घेरा को बढ़ाने की मांग की थी ।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this