दिशा सालियान मामले में नामित आरोपी को सीबीआई जल्दी करेगी गिरफ्तार : निलेश ओझा

0
4

2 सितंबर को, बाॅम्बे उच्च न्यायालयके निर्देश पर दिशा सालियान के मामले को मुंबई पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपने की इतने दिन बीत जाने के बावजूद सीबीआई ने अभी तक रिया चक्रवर्ती, डिनो मारिया, आदित्य ठाकरे और परमवीर सिंह आदि आरोपियों में से किसी के भी विरुद्ध कस्टोडियन इंक्वारी नहीं की है। इस मामले को लेकर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा का दवा है कि अब सीबीआई चाहकर भी इन नामित आरोपियों को ज्यादा ढील नहीं दे सकती हैं। उसे इन नामित आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करना ही होगा।

इसे लेकर नीलेश ओझा का तर्क है कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई द्वारा एफआईआर ( दर्ज किए जाने और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार, जब हत्या और गैंगरेप जैसे गंभीर मामलों में प्रथम दृष्टया  सबूत और फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ जाती है, तो आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ  करना कानूनी रूप से अनिवार्य हो जाता है।

निलेश ओझा का दावा है की वैसे तो इनके पास पुलिस के द्वारा की गई जांच के आधार पर ही कई ऐसी विसंगतियां साक्ष्य और गवाह मौजूद है जो दिशा सालियान की हत्या में शामिल आरोपियों जैसे रिया चक्रवर्ती डिनो मारिया, आदित्य ठाकरे परमवीर सिंह सचिन बाजे आदि को कड़ी से कड़ी सजा दिलवा कर दिशा सालियान को न्याय दिलवा सकता है। उन्होंने इससे जुड़ी कई चीजों को सीबीआई को सौंप भी दिया है। लेकिन फिलहाल वे सीबीआई को सिर्फ मुंबई पुलिस के द्वारा खुद की की गई इंक्वारी रिपोर्ट की विसंगतियों के आधार पर कस्टोडियन इंक्वारी करने के लिए कह रहे हैं जिसके होते ही इन आरोपियों का जेल जाना तय है। इतना ही नहीं इसके बाद इन लोगों को इस मामले में जमानत मिलना भी कठिन हो जाएगा और यह लोग सजा के भागी होंगे।

एडवोकेट नीलेश ओझा ने मुंबई पुलिस पर दिशा सालियान की मौत के स्थल (फ्लैट नंबर और फ्लोर) को लेकर झूठी कहानी गढ़ने और घटनास्थल के सबूतों से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके और बॉम्बे हाई कोर्ट में दाखिल याचिका के अनुसार, पुलिस की जांच में मुख्य रूप से निम्नलिखित विसंगतियां सामने आई हैं:
फ्लैट और फ्लोर की जानकारी में विरोधाभास: पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच और एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) में दिखाया कि दिशा ने मलाड स्थित गैलेक्सी रीजेंट बिल्डिंग के 12वें फ्लोर (फ्लैट नंबर 1200/1202) से कूदकर आत्महत्या की, जो उनके मंगेतर का फ्लैट बताया गया। हालांकि, कई पुलिस दस्तावेजों और मीडिया बयानों में कभी 12वें फ्लोर और कभी 14वें फ्लोर से गिरने की बात कही गई, जिसे लेकर ओझा ने पुलिस की कहानी को मनगढ़ंत बताया है।
फ्लैट नंबर 1101 की संदिग्ध भूमिका: नीलेश ओझा के पक्ष और केस से जुड़े दस्तावेजों में इसी बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 1101 (जो प्रीति राणे के नाम पर बताया गया है) का जिक्र एक अहम और संदिग्ध स्थान के रूप में किया गया है। आरोप है कि घटना की रात दिशा का इस फ्लैट में आना-जाना था, लेकिन मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इस फ्लैट और वहां मौजूद लोगों की भूमिका को नजरअंदाज किया या छिपाया।
स्पॉट पंचनामा में 9 घंटे की देरी: ओझा ने कोर्ट के सामने यह मुद्दा उठाया कि पुलिस ने घटनास्थल का स्पॉट पंचनामा करने में 9 घंटे से ज्यादा की देरी की। उनका आरोप है कि इस दौरान असली घटनास्थल के सबूतों को मिटाया गया और एक नकली क्राइम सीन तैयार किया गया।
बेडरूम के दरवाजे और लॉक की स्थिति: पुलिस की थ्योरी के मुताबिक दिशा ने खुद को फ्लैट के बेडरूम में अंदर से बंद कर लिया था और खिड़की से कूद गई थीं। लेकिन पंचनामा और कोर्ट की सुनवाई में इस बात पर सवाल उठाया गया कि जब दरवाजा अंदर से बंद था, तो बिना दरवाजा तोड़े पुलिस या अन्य लोग अंदर कैसे पहुंचे।
खून के निशान और गिरने की थ्योरी में अंतर: ओझा के अनुसार, इतनी ऊंचाई (12वें या 14वें फ्लोर) से गिरने के बावजूद घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिले और न ही उनके चेहरे या शरीर पर वैसी चोटें थीं जैसी इतनी ऊंचाई से गिरने पर आती हैं।

एडवोकेट नीलेश ओझा के अनुसार, मुंबई पुलिस ने दिशा सालियान मामले में एक कथित चश्मदीद गवाह नावेद मुजावर (जिसे पुलिस ने पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय / डिलीवरी एजेंट या राहगीर गवाह के रूप में पेश किया) के बयानों में भारी हेरफेर और फर्जीवाड़ा किया है।
ओझा ने CBI को सौंपे गए सबूतों और कोर्ट में पेश दलीलों में इस गवाह से जुड़ी निम्नलिखित विसंगतियों को उजागर किया है:
कपड़ों के रंग और विवरण में विरोधाभास: पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज बयान के मुताबिक, गवाह ने दावा किया कि उसने दिशा को लाल रंग की टी-शर्ट और ग्रे पैंट में गिरते देखा था। हालांकि, ओझा ने मिडिया रिपोर्ट और वीडियो साक्ष्यों के हवाले से बताया कि उसी गवाह ने मीडिया कैमरों के सामने दिए इंटरव्यू में दिशा के ग्रे रंग का नाइट गाउन पहने होने की बात कही थी।
घटना के समय में अंतर: पुलिस के आधिकारिक दस्तावेजों में इस गवाह की मौजूदगी और दिशा के गिरने का समय रात करीब 12:30 बजे दर्ज किया गया, जबकि खुद गवाह ने सार्वजनिक रूप से दिए गए बयानों में समय को लेकर अलग-अलग बातें (जैसे रात 1:00 बजे के आसपास) कहीं। ओझा के अनुसार, यह समय बिल्डिंग के CCTV फुटेज और अन्य रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता।
‘प्लांटेड गवाह’ होने का आरोप: ओझा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए इस गवाह को जानबूझकर ‘प्लांट’ किया था। उनका दावा है कि यह व्यक्ति असल में कोई आम डिलीवरी बॉय नहीं, बल्कि एक राजनीतिक दल कांग्रेस का कार्यकर्ता है।
गिरने के स्थान को लेकर झूठ: पुलिस रिपोर्ट में इस गवाह के हवाले से यह कहानी गढ़ी गई कि दिशा उसके ठीक सामने बिल्डिंग के कंपाउंड या गेट के पास गिरी थीं। ओझा ने इसे पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा कि वहां न तो कोई CCTV फुटेज इस दावे की पुष्टि करता है और न ही मौके पर गिरने के कोई फॉरेंसिक सबूत मिले थे।

एडवोकेट नीलेश ओझा के अनुसार, मुंबई पुलिस ने दिशा सालियान की सहेली अंकिता  के फोन कॉल और पार्टी में दिशा के आने-जाने की टाइमलाइन को लेकर झूठी कहानी गढ़ी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) की अनदेखी की।
ओझा द्वारा कोर्ट और मीडिया के सामने रखे गए तथ्यों के आधार पर पुलिस की जांच में निम्नलिखित मुख्य विसंगतियां बताई गई हैं:
अंकिता के फोन कॉल और बुलाने की टाइमलाइन में विरोधाभास: पुलिस की थ्योरी के मुताबिक, दिशा को उनकी सहेली अंकिता ने फोन करके पार्टी में बुलाया था और दिशा अपने मंगेतर रोहन राय के साथ वहां पहुंची थीं। ओझा का आरोप है कि पुलिस ने जिन समयों पर अंकिता द्वारा दिशा को फोन करने और दिशा के फ्लैट पर पहुंचने का दावा किया है, वह दोनों के मोबाइल टावर लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता।
मोबाइल फोन का सक्रिय रहना और डेटा का उपयोग: ओझा ने यह भी दावा किया है कि दिशा की मौत (8-9 जून की दरमियानी रात) के बाद भी उनका फोन कई दिनों (9 से 17 जून) तक सक्रिय था और उससे इंटरनेट डेटा व कॉलिंग का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि पुलिस ने मौके से तुरंत फोन जब्त नहीं किया और अंकिता व अन्य दोस्तों के साथ हुई वास्तविक बातचीत या चैट के सबूतों को जांच से बाहर रखा।
पार्टी में मौजूदगी और जाने के समय को लेकर झूठ: पुलिस रिकॉर्ड में यह दिखाया गया कि दिशा रात में अंकिता के बुलाने पर आईं और वहीं से कथित तौर पर आत्महत्या की। ओझा का कहना है कि अंकिता के फोन कॉल और बिल्डिंग के CCTV फुटेज में भारी अंतर है, जिससे यह साबित होता है कि पुलिस ने एक मनगढ़ंत टाइमलाइन तैयार की ताकि असली घटनाक्रम और वहां मौजूद अन्य प्रभावशाली लोगों की भूमिका को छिपाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here