कमर दर्द के कारण ओर उसके निवारण के उपाय

0
4

आजकल कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों में अकड़न और शरीर की कमजोरी जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं।लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत पोस्चर, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और बढ़ती उम्र इन समस्याओं का प्रमुख कारण माने जाते हैं।कई लोगों को सुबह उठते समय कमर या घुटनों में जकड़न महसूस होती है, तो कुछ लोगों को सीढ़ियां चढ़ने, झुकने या बैठने में परेशानी होती है।इससे राहत के लिए लोग अक्सर दवाओं का सहारा लेते हैं. लेकिन सही इलाज के साथ-साथ खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव भी इससे राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाय भी शरीर को आराम देने और ताकत बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं।

आयुर्वैदिक डॉक्टर उपासना वोहरा के अनुसार कमर दर्द और जोड़ों की समस्याएं कई वजहों से हो सकती हैं, जैसे- गलत पोस्चर, मांसपेशियों की कमजोरी, नसों पर दबाव, स्लिप डिस्क, गठिया और बढ़ती उम्र के कारण हड्डियों का कमजोर होना आदि। अगर आपको लगातार दर्द बना रहे तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

डॉ. उपासना वोहरा के अनुसार, पारंपरिक घरेलू नुस्खों में सूखे छुहारे, दूध और देसी घी का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। इसके लिए छुहारे का पाउडर बनाकर गुनगुने दूध और घी के साथ लिया जाता है।माना जाता है कि ये शरीर को एनर्जी देने और कमजोरी कम करने में मदद करता है।

डॉक्टर उपासना वोहरा के अनुसार अदरक को सूजन और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में उपयोगी माना जाता है। अदरक का रस और थोड़ा घी मिलाकर इसका सेवन किया जाता रहा है।अदरक में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन कम करने में सहायता कर सकते हैं।

डॉ. उपासना वोहरा के अनुसार कमर और जोड़ों के दर्द के समय खाने में हरी सब्जियां,मौसमी फल
प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना।

इस दौरान वजन नियंत्रित रखना भी जरूरी है। एक्सरसाइज और योग,हल्की स्ट्रेचिंग, योग और रोजाना चलना शरीर को लचीला बनाए रखने में मदद करता है।

कमर दर्द और जोड़ों की परेशानी वाले लोगों को फिजियोथेरेपिस्ट या एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार एक्सरसाइज करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here