Homeदेशकोलकाता,बदलापुर और अब पुणे के पीपड़ी चिंचवाड़ में यौन उत्पीड़न का मामला,सात...

कोलकाता,बदलापुर और अब पुणे के पीपड़ी चिंचवाड़ में यौन उत्पीड़न का मामला,सात लोग गिरफ्तार !

Published on

न्यूज़ डेस्क
महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला लगातार सामने आ रहा है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, बदलापुर के स्कूल में बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले पर बवाल मचा हुआ है।

इस बीच, पुणे से एक निजी स्कूल में 12 साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पिंपरी चिंचवाड़ के एक निजी स्कूल में छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में शारीरिक शिक्षा के एक शिक्षक और सात अन्य को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने निगडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शिक्षक को छेड़छाड़ के आरोप में पहले भी जेल हो चुकी है। हालांकि, जेल से रिहा होने के बाद स्कूल ने उस वापस काम पर रख लिया था।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार शिक्षक पिछले दो साल से कथित तौर पर लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था।आरोपी ने शारीरिक शिक्षा की कक्षाओं के दौरान कथित तौर पर लड़की को अनुचित तरीके से छुआ और महिला शौचालय के बाहर उसका इंतजार करता था। उसने उसे कई बार धमकी भी दी। आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this