Homeदेशऔर गृहमंत्री अमित शाह पर दर्ज हुआ कर्नाटक में एफआईआर !

और गृहमंत्री अमित शाह पर दर्ज हुआ कर्नाटक में एफआईआर !

Published on

न्यूज़ डेस्क 

यह चुनावी राजनीति है या फिर बदले की राजनीति ? इसका निर्णय कोई कर सकता है क्या ? पिछले कई सालों से बीजेपी वाले कांग्रेस पर आरोप लगाते रहे हैं और मुकदमा भी करते आये हैं लेकिन अब कांग्रेस भी बीजेपी पर वार करने से बाज नहीं आ रही है। कर्नाटक में दस तारीख को चुनाव हैं लेकिन जिस तरह से नेताओं के बोल निकल रहे हैं उससे लगता है कि अगर नेताओं ने संयम नहीं बरता तो कई नेता मुकदमा झेलने को तैयार ही सकते हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह पर एफआईआर दर्ज कर दिया है। कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी की रैली के आयोजकों के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने और विपक्ष को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इस बात की जानकारी रणदीप सुरजेवाला ने दी है।       
 सुरजेवाला ने आगे कहा कि यदि भारत के गृह मंत्री झूठे बयान देते हैं जो धर्म और समुदायों के बीच टकराव पैदा कर सकते हैं, तो कानून-व्यवस्था की रक्षा कौन करेगा। हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं डीके शिवकुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वे सांप्रदायिक अधिकारों से प्रभावित होंगे। वह इस तरह का बयान क्यों दे रहे हैं?.. हमने इस पर चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज की है।     
लोग कह रहे हैं कि इस चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जितने आरोप लगा रहे हैं अगर उतने काम यहाँ किये जाते तो कर्नाटक की हालत बदल सकती थी। लेकिन अब लड़ाई सत्ता पर काबिज करने की है। बीजेपी किसी भी सूरत में सत्ता में कायम रहना चाहती है जबकि इस बार कांग्रेस किसी भी तरह से बीजेपी को चलता करने को तैयार है। 

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this