Homeदेशक्या पीएम मोदी पुरे देश का चुनाव एक साथ कर सकते हैं...

क्या पीएम मोदी पुरे देश का चुनाव एक साथ कर सकते हैं ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि अभी जिस तरह का माहौल देश के भीतर है ऐसे में पीएम मोदी को पुरे देश में एक साथ फिर से चुनाव करवा लेना चाहिए ताकि ताकि उनका एक राष्ट्र ,एक चुनाव का मिशन भी पूरा हो जाए और फिर बीजेपी को पूर्ण बहुमत भी मिल जाए। संजय सिंह ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के लिए इससे अच्छा क्या मौका होगा। वह पीएम पद से इस्तीफा देकर पूरे राष्ट्र का चुनाव एक साथ करवा लें। भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं है। उनकी 240 लोकसभा सीट आई है। ऐसे में कोशिश करें पूरे देश का चुनाव और लोकसभा चुनाव फिर से करवा लें।
 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी पार्टी को लगता है कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ होना चाहिए। ऐसे में वह राज्य की सारी सरकारें और केंद्र सरकार को भंग कर दें। अभी तत्काल एक साथ सारे चुनाव करवा दें। उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

एनडीए के घटक दलों के मंत्रालय बंटवारे को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए में सब ठीक नहीं है, इसका कारण है कि एनडीए के सहयोगी दलों को भाजपा ने ‘झुनझुना मंत्रालय’ थमा दिया। आपने ना तो रेल मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, सड़क और ना ही वाणिज्य मंत्रालय सहयोगी को दिया। सहयोगी दलों को कोई बड़ा मंत्रालय नहीं दिया गया। उनको सिर्फ ‘झुनझुना मंत्रालय’ दिया। एक पार्टी को मछली विभाग और दूसरे को जहाज विभाग दे दिया। अब तो जहाज भी प्राइवेट वालों का है, सरकार के पास अपना कोई जहाज नहीं है। यहां तक कि हवाई अड्डे प्राइवेट वालों के हैं, अब हवाई अड्डा सरकार के पास नहीं है।

संजय सिंह ने कहा कि जेडीयू को मछली पालन विभाग दे दिया। मुझे लगता है कि पीएम मोदी ने एक तरह से संकेत दे दिया है कि हम ऐसे ही सरकार चलाएंगे। आपको साथ में रहना है तो रहिए नहीं तो आगे आपकी पार्टियां तोड़ेंगे। टीडीपी को तोड़ेंगे, जदयू को तोड़ेंगे, जनता दल सेक्युलर को तोड़ेंगे।

उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड  को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूसीसी देश के आदिवासियों, सिख समुदाय, देश के वंचित लोगों के खिलाफ है। आप देश में ऐसा कानून लागू करना चाहते हैं। भारत विविधताओं का देश है। हमारा देश अलग-अलग जातियों और धर्मों से बना है। आदिवासी समाज में शादी और तलाक की प्रथा अलग है, सिख समाज में भी शादी की प्रथा अलग है। आप कह रहे हैं कि हम सबकुछ एक कर देंगे। मुझे लगता है कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू को यूसीसी को लेकर सवाल पूछना चाहिए, क्योंकि इन्होंने इस पर सवाल भी उठाए थे।
 संजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि सरकार को इन हमलों पर भी ध्यान देना चाहिए। सरकार दावा करती रही है कि घाटी से आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद से अमन और शांति है। लेकिन, अभी भी वहां आतंकी हमले हो रहे हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...