Homeदेशबोधगया में दलाई लामा के नेतृत्व में बौद्ध भिक्षुओं ने की विशेष प्रार्थना

बोधगया में दलाई लामा के नेतृत्व में बौद्ध भिक्षुओं ने की विशेष प्रार्थना

Published on

न्यूज़ डेस्क 
भगवान् बुद्ध की पावन  धरती बिहार के बोध गया में आज बौद्ध भिक्षुओं का जमघट हुआ।  विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर में स्थित पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे  आज विश्व शांति के लिए दुनिया के कोने-कोने से जुटे बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष प्रार्थना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध परंपरा के अनुसार धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया गया। परम पावन दलाई लामा के नेतृत्व में भारत, तिब्बत, श्रीलंका, जापान, म्यांमार, ताइवान, लाओस, कंबोडिया, बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, भूटान सहित कई देशों से यहां पहुंचे बौद्ध धर्म गुरुओं एवं भिक्षुओं ने प्रार्थना की। इस मौके पर दलाईलामा ने थेरावादी बौद्ध भिक्षु और उनके उपासक-उपासिकाओं से कहा कि हम सभी लोग बुद्ध के शिष्य हैं। हम सभी का उद्देश्य एक है और वह है बुद्धत्व की प्राप्ति करना। हम जो कहते हैं, उसको पहले परखें, यदि उसमें अच्छाई नजर आती है तब ही आत्मसात करें। परम पावन ने बुद्धिज्म के प्रैक्टिस पर जोर दिया।

 गौरतलब है कि बोधि वृक्ष के नीचे हजारों साल पहले भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसके बाद उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा, मैत्री एवं भाईचारे का संदेश दिया था।  तब से बोधगया की इस भूमि को भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि कहा जाता है। बोधगया में 20 दिसंबर से इंटरनेशनल संघा फोरम के द्वारा बुद्धिमान को लेकर एक सेमिनार चल रहा था, जिसमें विभिन्न देशों के हजारों बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु भाग ले रहे थे।

 आज महाबोधि मंदिर परिसर में विशेष प्रार्थना के साथ उक्त सेमिनार का समापन किया गया, जिसके तहत बोधि वृक्ष के नीचे परम पावन दलाई लामा के नेतृत्व में बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this