Homeदेशमालदा में दुष्कर्म के बाद एसिड डालकर जला दिया महिला का चेहरा

मालदा में दुष्कर्म के बाद एसिड डालकर जला दिया महिला का चेहरा

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के हरिशचंद्रपुर थाना के कुशीदा अंचल के लोग एक अज्ञात महिला का वीभत्स शव देखकर सिहर उठे। यह इलाका बंगाल और बिहार का सीमावर्ती इलाका है।मृत महिला का चेहरा एसिड और मिर्च डालकर बुरी तरह से जला दिया गया था। शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। नाजुक अंगों में मिर्च भी पाया गया है।यह घटना थाना के नसरपुर – चोंचपाड़ा पुलबांध इलाके की है ।

किसानों ने दी सूचना

सुबह खेत में काम करने आए किसानों की नजर महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अनुसंधान कार्य में जुट गई। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद दरिंदों ने बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

मृत महिला की नहीं हुई पहचान

महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मौके पर कई गांव के लोग जुटे थे लेकिन किसी ने भी महिला की पहचान नहीं की। महिला की उम्र 30 से 35 साल के आसपास की है। महिला के शरीर पर चाकू मारने की भी कई निशान मिले हैं ।घटनास्थल पर चारों तरफ एसिड फैला हुआ था। हत्या के उपयोग में किया गया चाकू भी वहां मिला है उसके जले कपड़े और कंडोम भी वहां मिले हैं।

मृत महिला के बिहार से भी होने की आशंका

यह इलाका सीमावर्ती है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि महिला बंगाल की न होकर बिहार की भी हो सकती है। पुलिस ने मामले की जान शुरू कर दी है। फिलहाल उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि उसके आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ाया जा सके।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this