गोंडा में आज गरजे सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों की मुहिम के बीच रैली में शक्ति प्रदर्शन कर दिखाई ताकत

0
167

बीरेंद्र कुमार झा

महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज गोंडा के कैसरगंज में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित रैली में बृजभूषण सिंह ने रोड शो किया। सांसद बृजभूषण सिंह द्वारा मोदी सरकार के 9 साल के कार्यक्रम के बहाने कैसरगंज क्षेत्र के कर्नलगंज में कार्यक्रम कर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील भी किया बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के समर्थकों ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया ।गौरतलब है कि बालापुर के श्री रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय में आयोजित इस रैली में बीजेपी के स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

बृजभूषण शरण सिंह का शक्ति प्रदर्शन

बृजभूषण शरण सिंह इस समय महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण और छेड़छाड़ के मामले के आरोपी हैं। शायद यही वजह थी कि इनके द्वारा पूर्व में अयोध्या में रैली करने का जो ऐलान किया गया था उसे जिला प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी थी। लेकिन केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में एक रैली आयोजित कर इसी बहाने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर अपने विरोधियों को संदेश दिया।गोंडा में सुबह से ही इनके समर्थकों की भीड़ रैली स्थल पर जमी थी रैली के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। लोगों का मानना है कि मोदी के 9 साल पूरे होने के बहाने बृजभूषण शरण सिंह ने अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए यह रैली और रोड शो किया है।

जगह-जगह समर्थकों ने माला पहना कर किया स्वागत

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बालपुर के रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय परिसर में रैली आयोजित की गई थी।जनसभा में कैसरगंज के बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शक्ति प्रदर्शन करने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान जिला के कोने कोने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुलाया गया था। रैली को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता जगह-जगह एकत्र हो गए थे।सुबह 10:00 बजे तक महाविद्यालय परिसर में हजारों बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई थी। रैली में शामिल होने जा रहे सांसद बृजभूषण शरण का नवाबगंज से बालपुर तक जगह-जगह लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया ।गोंडा के अलावा और बलरामपुर जिला से भी समर्थक जनसभा में पहुंचे थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here