Homeदेशकिरण रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाया गया,अर्जुन राम मेघवाल...

किरण रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाया गया,अर्जुन राम मेघवाल को मिली जिम्मेदारी

Published on

न्यूज डेस्कलोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार ने अपने मंत्रीमंडल में एक बड़ा उलटफेर किया है।
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और कानून राज्य मंत्री राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल का मंत्रालय बदला गया है। रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। वहीं एसपी सिंह को अब स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया। यानी कानून मंत्रालय के दोनों मंत्री बदल दिए गए हैं। पहले किरेन रिजिजू को हटाकर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया। उसके बाद एसपी सिंह बघेल को भी स्वास्थ्य मंत्रालय भेज दिया गया।

चूंकि कानून मंत्रालय में अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर नियुक्त किए गए हैं इसलिए दूसरे राज्य मंत्री का वहां से अब ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें वर्तमान में अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय संस्कृत एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय जल संसाधन,गंगा विकास मंत्री बीकानेर क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किरेन रिजिजू को केंद्रीय कानून मंत्री मंत्रालय के स्थान पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और एसपी सिंह बघेल को कानून और न्याय मंत्रालय के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।

न्यायिक नियुक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के साथ लगातार टकराव का सामना करने वाले रिजिजू सात जुलाई, 2021 को कानून मंत्री बने थे। उस समय खेल मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री रिजिजू को भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी मिली थी।

रिजिजू ने मुख्य न्यायाधीश और सभी जजों को कहा धन्यवाद

कानून मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और अन्य सभी न्यायाधीशों के साथ-साथ उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों एवं न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और सभी लॉ ऑफिसर्स को धन्यवाद दिया है।

मंत्रालय बदले जाने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात रही।”उन्होंने जजों को धन्यवाद कहते हुए आगे कहा, मैं भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और सभी लॉ ऑफिसर्स को न्याय को सुनिश्चित करने और हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

Latest articles

Gold-Silver Price Today 19 April 2024: सोने की कीमतों में लगी आग, चांदी में भी उछाल, जानिए आज क्या है 24 कैरेट गोल्ड का...

न्यूज डेस्क सोना चांदी के दाम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं।...

IPL 2024 PBKS vs MI : रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, 9 रन से जीता मैच, सूर्या बने...

न्यूज डेस्क आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमाचंक मुकाबले में पंजाब...

More like this

Gold-Silver Price Today 19 April 2024: सोने की कीमतों में लगी आग, चांदी में भी उछाल, जानिए आज क्या है 24 कैरेट गोल्ड का...

न्यूज डेस्क सोना चांदी के दाम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं।...

IPL 2024 PBKS vs MI : रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, 9 रन से जीता मैच, सूर्या बने...

न्यूज डेस्क आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमाचंक मुकाबले में पंजाब...