लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड की हस्तियां

0
23

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी और फरार अपराधी शुभम लोनकर ने बॉलीवुड की कम से कम पांच बड़ी हस्तियों को निशाने पर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन सितारों को रंगदारी के लिए धमकी भरे कॉल आए हैं। हालांकि, डर के कारण अभी तक किसी भी सेलिब्रिटी ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पिछले रविवार को फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के बंगले पर हुई फायरिंग की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली है कि कई हस्तियां पुलिस के पास जाने से कतरा रही हैं।पुलिस का मानना है कि रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग का मुख्य उद्देश्य पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खौफ पैदा करना था।

एक अधिकारी ने बताया कि हमें इनपुट मिले हैं कि कई लोगों को धमकी भरे कॉल आए हैं, लेकिन कोई भी बयान दर्ज कराने या शिकायत करने सामने नहीं आ रहा है।अगर लोग तथ्यों को छिपाएंगे, तो पुलिस के लिए खुद से (Suo Motu) कार्रवाई करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

लोनकर की सोशल मीडिया पोस्ट और चेतावनी की जानकारी सामने है वहीं खुद रोहित शेट्टी ने किसी भी तरह के धमकी भरे कॉल मिलने से इनकार किया है। लोनकर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “राम-राम, जय बजरंगबली।हमने रोहित शेट्टी को कई बार मैसेज कर हमारे काम में दखल न देने को कहा था, लेकिन वह नहीं समझे। यह तो सिर्फ ‘ट्रेलर’ था. अगर अब भी नहीं माने, तो अगली गोली घर के बाहर नहीं, सीधे उनके सीने में लगेगी।यह पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को चेतावनी है वक्त रहते सुधर जाओ।

पुलिस की कई टीमें शूटरों की तलाश में देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजी गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि शूटर की गिरफ्तारी से यह साफ हो जाएगा कि हमला किसके इशारे पर हुआ था।

फिलहाल, पुलिस इसे रंगदारी वसूली के मामले के रूप में देख रही है। इससे पहले बिश्नोई गैंग ने सलमान खान, मुनव्वर फारुकी और बाबा सिद्दीकी को अलग-अलग कारणों (जैसे काले हिरण का मामला या दाऊद इब्राहिम से कथित संबंध) से निशाना बनाया था, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के अन्य लोगों को दी जा रही धमकियों के पीछे मुख्य मकसद पैसा और वर्चस्व नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here