Homeदेशपश्चिम बंगाल में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 8 लोगों की...

पश्चिम बंगाल में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 8 लोगों की मौत, अवैध फैक्ट्री के साथ आसपास के घर भी हुए ध्वस्त

Published on

विकास कुमार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में पटाखा बनाने वाले अवैध फैक्ट्री में भयानक धमाका हो गया। इस भयानक धमाके की चपेट में आकर आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि इस धमाके में दस से अधिक लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। ये धमाका इतना जोरदार था कि कंक्रीट का मकान पूरी तरह से खंडहर में बदल गया। लोगों ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई घर जमींदोज हो गए। धमाके के बाद मौका ए वारदात पर भारी भीड़ जमा हो गई,वहीं सूचना मिलने पर जब दत्तपुकुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों का आरोप है कि पटाखा फैक्ट्री घनी आबादी वाले इलाके में अवैध रूप से चल रहा था,लेकिन पुलिस ने इसे बंद कराने की कोशिश तक नहीं की थी।

वहीं ग्रामीणों ने रिहायशी इलाके से पटाखा फैक्ट्री हटाने की मांग पुलिस से की है उन्होंने कहा कि धमाके से दूसरे घरों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

पटाखा फैक्ट्री में धमाके से इलाके के लोग दहशत में हैं,वहीं पुलिस की टीम राहत और बचाव का काम चला रही है। इस हादसे में मृतकों की संख्या और भी बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this