Homeदेशबिहार में जाति गणना के खिलाफ खड़ी हुई लोहार जाति

बिहार में जाति गणना के खिलाफ खड़ी हुई लोहार जाति

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार में चल रहे हैं जातिगत जनगणना का लोहार जाति ने विरोध किया है।भोजपुर जिला के आरा में अखिल भारतीय लोहार जाति संघ के द्वारा एक धरना प्रदर्शन का आयोजन कर इन लोगों ने बिहार के जातिगत गणना का जबरदस्त विरोध किया। इस प्रदर्शन में लोहार जाति के लोगों ने नीतीश कुमार सरकार से मांग की कि वह लोहार जाति के लिए एक अलग जाति कोड लागू करें, ताकि लोहार जाति का स्वतंत्र जनगणना किया जा सके। गौरतलब है कि एक तरफ जहां बिहार सरकार ने क्रमांक 13 पर अंकित जाति को लोहार का उपजाति बताते हुए क्रम संख्या 13 पर जनगणना कराए जाने की बात कही है, वही दूसरी तरफ लोहार जाति के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

लोहार जाति में की अलग कोर्ट की मांग

लोहार जाति के नेताओं ने सरकार से आग्रह किया है कि वे जल्दी से जल्दी लोहार जाति के लिए कोड लागू करें, ऐसा नहीं हुआ तो ये लोग पूरे बिहार में चरणबद्ध आंदोलन चलाकर जातिगत जनगणना का विरोध करेंगे ।गौरतलब है कि सरकार की तरफ से 215 जातियों का एमएम कोड जारी हुआ है।जाति जनगणना का पहला पेज संपन्न हो गया है। दूसरा फेज जारी है। बिहार में जाति कोड में एक नंबर पर अघोरी है वहीं अन्य का कोड 216 है।

पूरे राज्य भर में लोहार समाज कर रहा विरोध

बिहार सरकार द्वारा जारी सूची में 13 नंबर पर कमार जाति को रखा गया है। इसमें लोहार और कर्मकार दोनो ही जातियां शामिल है।लेकिन लोहार समाज के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।उनका कहना है कि इन्हें अलग से जाति कोड चाहिए। उन्होंने सरकार से अलग जाति कोर्ट की मांग की है। इसी कड़ी में उन्होंने आरा में धरना प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि लोहार जाति पूरे राज्य भर में इस जातिगत जनगणना का विरोध करना शुरू कर दिया है ।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this