रायपुर में राहुल गाँधी ने पीएम मोदी से पूछे दो सवाल ,बीजेपी  हुई हमलावर 

0
93


न्यूज़ डेस्क 
राहुल गाँधी शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंचे और वहां उन्होंने राजीव गाँधी मितान सम्मलेन को सम्बोधित किया। इस सभा में बड़ी संख्या में लोग पधारे थे। युवाओं की बड़ी भीड़ थी। भीड़ इतनी की राहुल गाँधी भी अचंभित हो गए। सम्मलेन में पहुँचते  ही सबसे पहले राहुल गाँधी ने दो हजार युवकों को शिक्षक के जॉइनिंग लेटर सौपे। इसके बाद राहुल ने कहा कि इस राज्य की बधेल सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। बिजली बिल हाफ ,कर्ज माफ़ किया है। उधर मोदी जी सिर्फ दो से तीन ाराणपतियों को लाभ पहुंचाते हैं। उनके लिए काम करते हैं।        
          राहुल गांधी ने सम्मेलन के जरिए पीएम मोदी से दो अहम सवाल किए। उन्होंने पूछा कि किसका पैसा भारत से जाकर अडानी की कंपनियों में वापस आया? यह अडानी का पैसा नहीं है। मोदी अडानी के घोटाले की जांच के आदेश क्यों नहीं दे रहे? कांग्रेस सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि काला धन वापस आएगा, लेकिन उल्टा देश से बाहर धन जा रहा है।
                    राहुल गांधी ने कहा कि हर चुनाव से पहले बीजेपी एक नंबर पेश करती है। वे कहते हैं कि उन्हें 230-250 सीटें मिलेंगी। लेकिन कर्नाटक में हर गरीब व्यक्ति ने कांग्रेस को वोट दिया।आदिवासी देश के असली मालिक हैं। हम उनके अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी उनका अपमान करती है। उन्हें वनवासी कहती है। बीजेपी चाहती है कि आदिवासी जंगलों तक सीमित रहें, वे आगे न बढ़ने पाएं।
                राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार मणिपुर में नफरत फैला रही है। भाजपा जहां-जहां नफरत फैलाएगी, कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां जाकर प्यार बांटेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में भी हमने लोगों को जोड़ने का काम किया था।हम किसान-मजदूरों के लिए काम करते हैं। वे सिर्फ दो-चार अरबपतियों के लिए काम करते हैं। हम छोटे उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं।
             राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हजारों बिजनेस सेंटर खुलेंगे। छत्तीसगढ़ के उत्पाद पूरी दुनिया में पहुंचे, लेकिन जीएसटी और नोटबंदी ने उद्योग को खत्म कर दिया।    राहुल के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी ने भी हमला किया है। बीजेपी का कहना है कि राहुल अनाप शनाप बहुत बोलते हैं। उनके पास देश का की बिजन नहीं है और न ही कोई ज्ञान रखते हैं। बीजेपी ने कहा है कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है लेकिन राहुल को यह सब दीखता ही नहीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here