बीजेपी ने शुरू किया घमंडिया फाइल्स की सीरीज ,लालू और नीतीश पर तीखा हमला !

0
119


न्यूज़ डेस्क 
सामने चुनाव है और चौनौती बड़ी है इसे देखते हुए बीजेपी ने अब सोशल मीडिया पर घमंडिया फाइल्स नाम से एक वीडियो सीरीज शुरू किया है। इस सीरीज में इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों और उनके नेताओं पर प्रहार किया जा रहा है। बीजेपी के लोगों का कहना है कि इस सीरीज के जरिये इंडिया गठबंधन के नेताओं के चार ,चरित्र और चेहरे को जनता के सामने लाया जायेगा। इस सीरीज के तहत बीजेपी  ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दूसरा एपिसोड जारी कर लालू यादव, आरजेडी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। 
      बीजेपी  ने वीडियो रिलीज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लिखा, “घमंडिया फाइल्स के दूसरे एपिसोड में देखिए… लालू का ‘जंगलराज’! अपहरण, हत्या, दुष्कर्म, दंगे, डकैती और फिरौती का बोलबाला”
                  ‘घमंडिया फाइल्स’ सीरीज के दूसरे एपिसोड में बीजेपी  ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 4 मिनट और 7 सेकंड का वीडियो जारी कर लोगों को 90 के दशक के बिहार के हालात के बारे में बताया है, जब राज्य में लालू यादव का शासनकाल हुआ करता था।
                 बीजेपी  ने उसे लालू यादव का जंगलराज और कुशासन बताते हुए आरोप लगाया कि उनके मुख्यमंत्री रहते बिहार में 176 दलितों का कत्ल हुआ था। वीडियो में आगे कहा गया है कि आज आरजेडी जेडीयू के साथ मिलकर बिहार की सत्ता में है और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं।         
       बीजेपी  ने यह भी आरोप लगाया कि आज भी बिहार के हालात कमोबेश वैसे ही हैं जैसे कि 90 के दशक में हुआ करते थे। पहले लालू यादव का राज था और आज उनके बेटे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का राज है। यहां तक कि तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया जा रहा है।
                  बीजेपी  ने विपक्षी दलों के ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन में शामिल अन्य राजनीतिक दलों पर भी प्रहार करते हुए कहा कि जिसने (लालू यादव) बिहार को अपराध, दहशत, गुंडई, घोटालों और जंगलराज में बदला हो, वह घमंडिया गठबंधन का हिस्सा शांति दूत की हैसियत से तो नहीं बना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here