Homeदेश66 बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, रांची से सीपी सिंह और...

66 बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, रांची से सीपी सिंह और धनवार से बाबूलाल मरांडी

Published on

 

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है।रांची से सीपी सिंह प्रत्याशी बनाए गए हैं।चंपाई सोरेन को सरायकेला से प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिया गया है। बीजेपी के खाते में कुल 68 सीटें हैं। शेष दो सीटों (बरहेट और मांडू) पर घोषणा बाकी है। राज्य की कुल 81 सीटों में आजसू को 10, जदयू को दो और लोजपा को एक सीट मिली है।

हजारीबाग से मनीष जायसवाल (अब सांसद) की जगह प्रदीप प्रसाद को टिकट दिया गया है। सिमरिया (एससी) से किशुन कुमार दास की जगह उज्ज्वल दास को प्रत्याशी बनाया गया है। जमुआ (एससी) से केदार हाजरा के स्थान पर मंजू देवी, सिंदरी में इंद्रजीत महतो की जगह तारा देवी को टिकट दिया गया है। बाघमारा में ढुलू महतो (अब सांसद) के स्थान पर शत्रुघ्न महतो और कांके (एससी)में समरी लाल की जगह जीतू चरण राम को प्रत्याशी बनाया गया है।

इस बार बीजेपी ने दो पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन को प्रत्याशी बनाया है।बाबूलाल मरांडी धनवार से, जबकि सरायकेला से चंपई सोरेन को टिकट दिया गया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य के दो पूर्व सीएम की पत्नी को भी उतारा है।इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा हैं।इन्हें पोटका से टिकट मिला है।पूर्व सीएम मधुकोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।

सिसई विधानसभा सीट से डॉ अरुण उरांव को टिकट दिया गया है।वे पहली बार चुनाव लड़ेंगे।

रांची-सीपी सिंह
बगोदर – नागेंद्र महतो
जमुआ (अजा) – डॉ मंजू देवी
गांडेय- मुनिया देवी
गिरिडीह- निर्भय कुमार शाहाबादी
बेरमो- रवीन्द्र पांडे
बोकारो- बिरंचि नारायण
चंदन कियारी (अजा)- अमर कुमार बाउरी
सिंदरी – तारा देवी
निरसा – अपर्णा सेनगुप्ता
धनवार-बाबूलाल मरांडी
धनबाद – राज सिन्हा
झरिया – रागिनी सिंह
बाघमारा – शत्रुध्न महतो
बहरागोड़ा -डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
घाटशिला (अजजा) – बाबूलाल सोरेन
पोटका (अजजा) – मीरा मुंडा
जमशेदपुर पूर्वी – पूर्णिमा दास साहू

बोरियो – लोबिन हेंब्रम
राजमहल – अनंत ओझा
बोरियो – लोबिन हेंब्रम
लिटीपाड़ा – बाबूधन मुर्मू
महेशपुर – नवनीत हेंब्रम
शिकारीपाड़ा – परितोष सोरेन
नाला – माधव चंद्र महतो
जामताड़ा – सीता सोरेन
दुमका (अजजा) – सुनील सोरेन
जामा (अजजा) – सुरेश मुर्मू
जरमुंडी – देवेन्द्र कुंवर
मधुपुर – गंगा नारायण सिंह
सारठ – रणधीर कुमार सिंह
देवघर (अजा) – नारायण दास
पोड़ैयाहाट – देवेन्द्रनाथ सिंह
गोड्डा – अमित कुमार मंडल
महगामा – अशोक कुमार भगत
कोडरमा – डॉ नीरा यादव
बरकट्ठा – अमित कुमार यादव
बरही – मनोज यादव
बड़कागांव – रोशन लाल चौधरी
हजारीबाग – प्रदीप प्रसाद
सिमरिया (अजा) – उज्जवल दास
सरायकेला (अजजा) – चंपई सोरेन
चाईबासा (अजजा) – गीता बालमुचू
मझगांव (अजजा) – बड़कुंवर गगराई
जगन्नाथपुर (अजजा) – गीता कोड़ा
चक्रधरपुर (अजजा) – शशिभूषण समद
खरसावां (अजजा) – सोनाराम बोदरा
तोरपा (अजजा) – कोचे मुंडा
खूंटी (अजजा) – नीलकंठ सिंह मुंडा
खिजरी (अजजा) – राम कुमार पाहन
रांची – सीपी सिंह
हटिया – नवीन जायसवाल
कांके (अजा) – डॉ जीतू चरण राम
मांडर (अजजा) – सन्नी टोप्पो
सिसई (अजजा) – डॉ. अरुण उरांव
गुमला (अजजा) – सुदर्शन भगत
बिशुनपुर (अजजा) – समीर उरांव

सिमडेगा (अजजा) – श्रद्धानन्द बेसरा
कोलेबिरा (अजजा) – सुजान जोजो
मनिका (अजजा) – हरिकृष्ण सिंह
लातेहार (अजा) – प्रकाश राम
पांकी – कुशवाहा शशि भूषण मेहता
डाल्टनगंज – आलोक कुमार चौरसिया
बिश्रामपुर – रामचन्द्र चन्द्रवंशी
छतरपुर (अजा)- पुष्पा देवी भुइयां
हुसैनाबाद – कमलेश कुमार सिंह
गढ़वा – सत्येन्द्र नाथ तिवारी
भवनाथपुर – भानुप्रताप शाही

झारखंड में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत मतदान दो चरणों में होंगे। प्रथम चरण के अंतर्गत मतदान 13 नवंबर को और दूसरे चरण के अंतर्गत मतदान 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगा। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो गयी है।इस बीच बीजेपी ने 66 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...