BJP की महिला नेता Sana Khan की पति ने ही कर दी हत्या, जानिए आखिर क्यों पति ने ली सना खान की जान

0
291

विकास कुमार
महाराष्ट्र की बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री सना खान पिछले एक हफ्ते से जबलपुर में गायब थीं। अब इस मामले में जबलपुर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है, पुलिस का कहना है कि सना खान की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सना की हत्या उसके पति ने ही पैसों के विवाद में कर दी थी।

जबलपुर और नागपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में अमित ने सना खान की हत्या की बात को कबूल कर लिया है। अमित ने पुलिस को बताया है कि सना को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सना की लाश को उसने जबलपुर से तकरीबन 45 किलोमीटर दूर हिरण नदी के पुल से नीचे फेंक दिया।

इस पर्दाफाश के बाद पुलिस आरोपी अमित को लेकर घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस के सामने बड़ी चुनौती सना की लाश को ढूंढना है। पुलिस के मुताबिक सना और अमित पति-पत्नी थे। उनके बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सना खान नागपुर से जबलपुर अमित से मिलने आई थी। इस मुलाकात के दौरान ही दोनों के बीच विवाद हुआ।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में एक और शख्स शामिल है। उसकी तलाश में पुलिस जुट गई, पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि सना खान दो अगस्त को नागपुर से जबलपुर आई थीं। उसके बाद वह गायब हो गई,.सना के परिजनों ने जबलपुर में आकर सना की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। अब पुलिस को हत्यारे पति अमित को सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here