HomeदेशBJP के MLA Basana gouda patil ने अपनी सरकार पर लगाया घोटाले...

BJP के MLA Basana gouda patil ने अपनी सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप, कहा-‘मुझे पार्टी से निकाला तो कोरोना में हुए घोटाले उजागर कर दूंगा’

Published on

विकास कुमार
कर्नाटक के बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने अपनी ही पार्टी की पोल खोल दी है। पाटिल ने कहा कि येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान चालीस हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। पाटिल ने बताया कि 45 रुपए के मास्क की कीमत सरकार ने चार सौ 85 रुपए रखे थे। पाटिल ने कहा कि अगर उन्हें पार्टी से निकाला गया तो वे उन लोगों के नाम सामने लाएंगे जिन्होंने पैसा लूटा है।

वहीं बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने बगावती रुख अख्तियार कर लिया है,पाटिल ने अपनी ही पार्टी के चेतावनी दी है,अगर मुझे पार्टी से निकाला गया तो उन लोगों के नाम सामने लाऊंगा जिन्होंने पैसा लूटा और प्रॉपर्टियां बना लीं। बीएस येदियुरप्पा सरकार के दौरान 40 हजार करोड़ रुपए का गबन किया गया है। उन लोगों ने प्रत्येक कोरोना मरीज के लिए 8 से 10 लाख रुपए का बिल बनाया। उस वक्त हमारी सरकार थी लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सत्ता में किसकी सरकार थी। चोर तो चोर हैं। येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना महामारी के वक्त 45 रुपए के मास्क के दाम 485 रुपए रखे थे। बेंगलुरु में 10 हजार बेड की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए किराए पर 10 हजार बेड मंगाए गए थे। मुझे जब कोरोना हुआ था तो मणिपाल अस्पताल ने पांच लाख 80 हजार रुपए मांगे थे.. गरीब आदमी इतने पैसे कहां से लाएगा।

वहीं पाटिल के बगावत पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धारमैया ने कहा कि पाटिल के आरोपों ने पहले के सबूतों को और पुख्ता कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार 40 फीसदी कमीशन की सरकार थी।

बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल के आरोपों को लेकर बीजेपी आलाकमान को सफाई देनी चाहिए। वहीं अगर चालीस हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है तो सिद्धारमैया को भी जांच बिठाकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this