Homeदेशपूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को बीजेपी ने बनाया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को बीजेपी ने बनाया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

Published on

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें झारखंड प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह के हस्ताक्षर से शनिवार को यह लेटर जारी कर दी गयी है।बता दें कि कुछ समय पहले रवींद्र राय की नाराजगी चर्चा तेज हो गयी थी।

इससे पहले जब कोडरमा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय के नाराजगी की खबर सामने आयी तो असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा ने उनके रांची स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की थी।बताया जा रहा था कि वह टिकट कटने से नाराज चल रहे हैं।खबरें तो यहां तक चली कि वे जे एमएम ज्वॉइन करने वाले हैं. हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये वीडियो संदेश जारी कर इसे महज एक अफवाह बताया था।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके रवींद्र राय ने वीडियो जारी कर कहा था कि कुछ मीडिया संस्थान मेरे जेएमएम ज्वॉइन करने की खबर चला रहे हैं,जो केवल अफवाह है। उन्होंने कह कि मैं बीजेपी का निष्ठावान सिपाही हूं।उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।वर्ष 2019 में भी मेरा टिकट कटने के बाद ऐसी अफवाहें उड़ी थी।इस तरह की बातें फर्जी है।गौरतलब है कि वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।कुछ सालों तक वे जेवीएम भी रहे थे, लेकिन इसके बाद वे फिर से पार्टी में लौट आए थे।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this