Homeदेश11 दिसंबर को मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जायेंगे 

11 दिसंबर को मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जायेंगे 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
मध्यप्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री इसको लेकर सपेंस अभी भी जारी है लेकिन जानकारी मिल रही है कि बीजेपी  के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक राजधानी भोपाल में सोमवार 11 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।             
 पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक में सभी 163 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। बैठक में पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए केन्द्रीय पर्यवेक्षक और प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
            विधायक दल की बैठक में चुना गया नेता ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने 163 सीटों पर विजय हासिल कर स्वयं को सत्ता में बरकरार रखा है।
              राज्य में फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आ रहा है। पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा को मध्यप्रदेश के लिए पर्यवेक्षक बनाया है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this