छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता 15 करोड़ के बैंक घोटाले में गिरफ्तार ,चुनाव पर पड़ेगा असर !

0
112


न्यूज़ डेस्क 

बीजेपी को चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचन्दन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर बैंक घोटाले का आरोप है। खबर के मुताबिक उन्होंने सहकारी बैंक का अध्यक्ष रहते हुए अपने परिचितों को गलत तरीके से लोन दिलाने में लाभ पहुँचाया है और इस खेल में 15 करोड़ का घोटाला किया गया। प्रीतपाल ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में  याचिका डाली टी जिसे ख़ारिज कर दिया गया है। यहाँ मामला दुर्ग सिटी क्षेत्र का है।      
    जानकारी के मुताबिक, प्रीतपाल बेलचंदन डोंगरगांव विधानसभा के भाजपा प्रभारी हैं।  इसके अलावा 2008 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। भाजपा सरकार ने वर्ष 2014 में उन्हें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग का अध्यक्ष बनाया था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पद पर रहते हुए अनुदान राशि और लोन में 14.89 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। इस मामले में 2021 में  बैंक के सीईओ पंकज सोढ़ी ने शिकायत दी थी। जांच के बाद साक्ष्य सही मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी।
              जांच में सामने आया कि बिना पंजीयक सहकारी संस्थाएं की अनुमति के 234 प्रकरणों में करीब साढ़े तेरह करोड़ रुपयों का लोन आरोपी प्रीतपाल ने बांट दिया। प्रीतपाल ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब कोर्ट के ही आदेश पर पुलिस ने प्रीतपाल बेलचंदन की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आरोपी को हाईकोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि उच्च  न्यायालय के आदेश पर ही कार्यवाही की गई है।
                       जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने बताया कि 15 साल में भाजपा के शासन काल में प्रीतपाल बेलचंदन को बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था। अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए उन्होंने खाद और अनुदान और लोन के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला किया। 5 अगस्त 2016 से 12 जून 2019 के बीच प्रीतपाल बेलचंदन के अध्यक्ष रहते चुनिंदा किसानों को ऋण दिया गया था, लेकिन 186 प्रकरणों में एकमुश्त समझौता में छूट प्रदान कर करोड़ों रुपयों का गबन किया गया।    
अब इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस और भी बीजेपी पर आक्रामक हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी की सरकार में इसी तरह के काम होते थे। अब चुनाव में भी बीजेपी की पोल खोली जाएगी। बीजेपी को भी इस घटना के बाद मुश्किलें आ सकती है। कहा जा रहा है कि बीजेपी के कई और नेताओं पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं जिसकी जांच चल रही है। चुनाव सामने आते ही इन घोटालों को जनता के सामने रखने की तैयारी कांग्रेस कर रही है। अभी इस मामले में बीजेपी का कोई भी प्रदेश नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here