बीरेंद्र कुमार झा
भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल का वीडियो शेयर कर बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि जो केजरीवाल राष्ट्रगान के लिए 52 सेकंड खड़े भी नहीं हो सकते हैं, वो #अरविंद केजरीवाल तिरंगे और राष्ट्र के लिए क्या खड़ा होगा?आज यही हुआ #दिल्ली में। दरअसल विश्व पर्यावरण दिवस के अहम मौके पर दिल्ली सरकार की तरफ से पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था।बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसी कार्यक्रम का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय मंच पर खड़े हैं और उनके बीच कुछ बातें हो रही है।
व्यस्तता की वजह से राष्ट्रगान में नहीं लिया हिस्सा
इसी दौरान माइक से अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि सभी लोगों से अनुरोध है कि राष्ट्रगान के लिए अपने अपने स्थान पर खड़े हो जाएं। इसके बाद कुछ और भी लोग वहां खड़े हो जाते हैं, लेकिन फिर तुरत ही माइक से ऐलान किया जाता है कि चूंकि सीएम साहब थोड़ी व्यस्तता से समय निकालकर हमारे बीच आए हैं, तो इस वक्त वे हम से इजाजत चाहेंगे, लेकिन कार्यक्रम विधिवत चलता रहेगा और अन्य सभी लोग अपने स्थान पर बने रहेंगे। इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि केजरीवाल कार्यक्रम से चले जाते हैं ।

