Bihar News: दरभंगा में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, राष्ट्रवाद और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन

0
5

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ दरभंगा स्थित दलान रिजॉर्ट में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Nityanand Rai, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी Mrityunjay Kumar Jha, सांसद Gopal Ji Thakur समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान नेताओं ने Deendayal Upadhyaya और Syama Prasad Mukherjee के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

नित्यानंद राय ने आंतरिक और बाहरी चुनौतियों पर जताई चिंता

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने देश के सामने मौजूद आंतरिक और बाहरी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत को कमजोर करने वाली ताकतों के प्रति समाज को सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने जातिवाद, सामाजिक भेदभाव और विघटनकारी प्रवृत्तियों को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

‘भाजपा केवल पार्टी नहीं, राष्ट्र निर्माण का आंदोलन’

दूसरे सत्र में मृत्युंजय कुमार झा ने “सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” विषय पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय चिंतन “धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष” के सिद्धांतों पर आधारित है और यही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्ति से समष्टि और समष्टि से परमेष्ठी तक के चिंतन को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का वैचारिक आंदोलन है।

संगठन और राष्ट्रवाद पर हुआ मंथन

प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में संगठन, राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और भाजपा की वैचारिक भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हुई। जिले भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संवादात्मक शैली में भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में विधायक Jibesh Mishra, विधायक Hari Sahni, विधायक Murari Mohan Jha तथा भाजपा जिला अध्यक्ष Syed Sarwar सहित कई नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here