BJP ने रची अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश, मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप

0
206

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि एमसीडी और गुजरात चुनाव में हार के डर से भाजपा साजिश रच रही है।

निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज कराएंगे सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाने के एक दिन बाद शुक्रवार को इस मामले में जांच की मांग की और कहा कि वह निर्वाचन आयोग के समक्ष भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे।

सिसोदिया ने मनोज तिवारी पर लगाया धमकी देने का आरोप

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ गुरुवार को जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया, वह खुली धमकी है। उन्होंने कहा कि उनकी भाषा अरविंद केजरीवाल की हत्या के लिए रची जा रही साजिश की ओर इशारा करती है। हम इस धमकी के लिए मनोज तिवारी को गिरफ्तार किए जाने की भी मांग करते हैं।

मनोज तिवारी ने किया आरोप खारिज

तिवारी ने इन आरोपों के जवाब में कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है।

मनोज तिवारी पर लगाया था केजरीवाल को जान से मारने का आरोप

सिसोदिया ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी इसमें शामिल हैं। सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस तरह की ओछी राजनीति से नहीं डरती। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को आरोपों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here