तमिलनाडु मामले पर झूठ और गुंडा की भाषा बोल रहे तेजस्वी यादव – , विजय सिन्हा

0
149
  • बीरेंद्र कुमार झा

बिहार विधानसभा में आज एक बार फिर तमिलनाडु मामले को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। हंगामें के बीच बीजेपी विधायक जिवेश मिश्रा ने रिपोर्टिंग टेबल को पटका। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्यमंत्री को बीजेपी विधायकों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भारी हंगामे के बाद बीजेपी के विधायक सदन का बहिष्कार कर दिया और बाहर निकल गए। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव सदन के भीतर गुंडा की भाषा बोल रहे हैं। तमिलनाडु के मुद्दे पर सरकार झूठ बोल रही है। सरकार स्पेशल कमेटी भेजकर पूरे मामले की जांच कराए

तमिलनाडु के मामले पर झूठ बोलकर सदन को किया जा रहा गुमराह

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर उनकी हत्या की जा रही है। सरकार इसे झूठ बता रही है। लेकिन तमिलनाडु में रहने वाले बिहार के लोग घटना को सही बता रहे हैं। मजदूरों को वहां की सरकार सुरक्षा नहीं दे रही है। मुसीबत में फंसे लोग वहां से फोन करके अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। और जब विपक्ष इसपर सदन में सरकार से कार्रवाई की मांग कर रही है तो, इस गंभीर विषय को सरकार के द्वारा घूमाया – फिराया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पूरे मामले को झूठा और भ्रामक बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

बिहारियों के अपमान के बावजूद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पास केक खाने जाते हैं

विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव स्पेशल विमान से केक काटने के लिए चेन्नई जाते हैं और वहां भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ वहां स्थानीय लोगों के द्वारा बिहार के मजदूरों की हत्या की जा रही है,लेकिन तेजस्वी यादव के मुंह से वहां इसे लेकर कोई आवाज नहीं निकलती है। और जब बीजेपी मांग कर रही है कि स्पेशल समिति का गठन कर वहां भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जाए और बिहार के लोगों की जान बचाई जाए, तो इसपर कार्रवाई करने के बजाए तेजस्वी यादव कहते हैं कि ज्यादा व्याकुल मत होइए। तेजस्वी यादव गुंडा की भाषा बोल रहे हैं। बिहार विधानसभा गुंडा की भाषा से नहीं चलने वाली है।

विधानसभा अध्यक्ष पर कड़ा तंज।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के स्पीकर सत्तापक्ष के लोगों से इशारों मे पूछते हैं कि विपक्ष को बोलने दे या नहीं बोलने दें, यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। तमिलनाडु और बिहार की सरकार का बयान पूरी तरह से झूठा है।सरकार यहां से स्पेशल कमेटी भेजकर पूरे मामले की जांच कराए।
बीरेंद्र कुमार झा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here