Homeदेशबीजेपी ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों पर लगाया झूठे वादे करने...

बीजेपी ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों पर लगाया झूठे वादे करने का बड़ा आरोप 

Published on


न्यूज़ डेस्क 
बीजेपी  ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों पर चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव के बाद जनता को सिर्फ बदहाली मिलती है।बीजेपी पोस्ट कर कहा, ” घमंडिया अलायंस के काले कारनामे के एपिसोड-4 में देखिए,कैसे कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियां, चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े झूठे वादे करती हैं और चुनाव के बाद जनता को सिर्फ बदहाली मिलती है। “

वीडियो में बीजेपी  ने विपक्षी गठबंधन पर फर्जी गारंटी की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी अन्य पार्टियां चुनाव जीतने के लिए जनता से बड़े-बड़े और फर्जी वादे करती है और बाद में जनता को बदहाली मिलती है। वीडियो में यह आरोप लगाया गया है कि फर्जी और झूठे वादे करने के मामले में देश की नंबर वन पार्टी कांग्रेस है।

बीजेपी ने कांग्रेस की वर्तमान कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की सरकारों के साथ-साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ की पिछली सरकारों का भी उदाहरण देते हुए अपने वीडियो में यह बताया है कि किस तरह से इन राज्यों में चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने जाकर बड़े-बड़े वादे किए थे, गारंटी दी थी और इन प्रदेशों की जनता कांग्रेस के झूठे वादों की कीमत चुका रही है।

फर्जी वादे करके सत्ता पाना और फिर राज्य को बर्बाद करने की यह सिर्फ अकेले कांग्रेस की ही कहानी नहीं है, बल्कि यही हाल घमंडियां गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी का भी है। कट्टर ईमानदारी का ढोल पीट कर सत्ता में आने वाले केजरीवाल के बड़े-बड़े मंत्री आज भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की हवा खा रहे हैं और दिल्ली आज दुनिया का सबसे प्रदूषित हवा वाला शहर बन चुका है।

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि घमंडियां गठबंधन की फ्री की राजनीति के चलते आज कई राज्यों पर कर्ज का बोझ चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है और रिजर्व बैंक कई बार इन राज्यों को चेतावनी जारी कर चुका है। इनके पास ना तो कोई नीति है और ना ही नियत है, अगर कुछ है तो सिर्फ झूठ बोलकर और फ्री का लालच देकर या फर्जी गारंटी रटाकर जनता को ठगने की कला है। पहले यह राजनीतिक दल अलग-अलग जनता को ठग रहे थे लेकिन अब यह सब एक साथ मिलकर जनता को ठगना चाहते हैं लेकिन देश उनकी राजनीति को देख भी रहा है और समझ भी रहा है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...