बिलकिस बानो केस : सभी 11 दोषियों ने देर रात गोधरा उपजेल में किया सरेंडर

0
144

न्यूज़ डेस्क 
बिलकिस बानो मामले के सभी 11 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरेंडर कर दिया है। इन सभी ने गुजरात के पंचमहल जिले की गोधरा उप जेल में रविवार देर रात सरेंडर किया। बता दें कि बिलकिस बानो मामले में गुजरात की सरकार ने सभी दोषियों की सजा पूरी होने से पहले से ही रिहा कर दिया था। जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। जहां सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद कहा था कि इस मामले में सजा माफी देने का अधिकार गुजरात सरकार को है ही नहीं इसलिए यह वैध नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 11 दोषियों को गुजरात सरकार द्वारा सजा में दी गई छूट को रद्द करते हुए 8 जनवरी को अहम फैसला सुनाया था। इसके साथ ही कोर्ट ने 2022 में स्वतंत्रता दिवस पर समय से पहले रिहा किए गए दोषियों को दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था।

दोषियों में राधेश्याम शाह, जसवंत नई, गोविंद नई, केसर वोहनिया, बाका वोहनिया, राजू सोनी, रमेश चंदना, शैलेश भट्ट, बिपिन जोशी, प्रदीप मोधिया और मितेश भट्ट शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों को ट्रैक किया था. सरेंडर के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि 2002 में गुजरात दंगे के दौरान 11 लोगों ने बिलकिस के साथ रेप किया था और उसके परिवार के कुछ लोगों की हत्या कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here