Bihar Vidhan Sabha Bharti: बिहार विधान सभा में जूनियर क्लर्क सहित इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें- क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

0
202

Bihar Vidhan Sabha bharti 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ऐसे युवा जो ग्रेजुएट है और बिहार राज्य के निवासी हैं तो उनके लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। बिहार विधानसभा में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट केयर टेकर, जूनियर क्लर्क समेत कई और पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि /Last Date to Apply

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। वहीं परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 फरवरी है।

Bihar Vidhan Sabha bharti 2024 में आवेदन शुल्क/ Application Fee

बिहार विधानसभा के इस भर्ती में अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार 400 रुपये/600 रुपये और आरक्षित श्रेणी के छूट दी जा रही है।

Bihar Vidhan Sabha रिक्तियों का विवरण/Vacancy Details

  • बिहार विधानसभा भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 109 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
  • सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) 50 पद
  • असिस्टेंट केयर टेकर 04 पद
  • जूनियर क्लर्क 19 पद
  • रिपोर्टर 13 पद
  • पर्सनल असिस्टेंट 04 पद
  • स्टेनोग्राफर 05 पद
  • लाइब्रेरी अटेंडेंट 01 पद
  • ऑफिस अटेंडेंट 02 पद
  • ऑफिस अटेंडेंट (माली) 01 पद
  • ऑफिस अटेंडेंट (सफाईकर्मी) 06 पद
  • ऑफिस अटेंडेंट (फराश) 04 पद

Bihar Recruitment ऐसे करें आवेदन /Apply like this

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
  • स्टेनो, जूनियर क्लर्क, पीए और अन्य पदों के लिए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

डायरेक्ट लिंक– https://www.bvscap.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here