Homeदेशबिहार : बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ से सात लोगों की...

बिहार : बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ से सात लोगों की मौत ,15 से ज्यादा लोग घायल

Published on

न्यूज़ डेस्क
बिहार के जहानाबाद जिल में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़मचने से सात लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं के बीच हुए विवाद के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई। जहानाबाद जिला प्रशासन का भी मानना है कि प्रांगण के आस-पास से सूचना मिली है कि कुछ युवा श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच विवाद के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बनी।

श्रावणी मेले में पिछले सोमवार की तुलना में आज 12 अगस्त को जिला प्रशासन ने अधिक संख्या में सिविल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की थी। भगदड़ के दौरान मंदिर प्रांगण और मार्ग के संकीर्ण होने के कारण सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस बयान के अनुसार, मौके पर मौजूद घायल श्रद्धालुओं को मेडिकल टीम एवं नियंत्रण कक्ष की सहायता से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें 10 श्रद्धालुओं को इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया। सभी घायल श्रद्धालु खतरे से बाहर हैं।

बताया जा रहा है कि बराबर पहाड़ी की चोटी पर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर की भौगोलिक स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

हालांकि, कई चश्मदीद प्रशासन पर भी सही व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस स्थानीय विवाद में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मृतकों के परिवार को आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत चार-चार लाख रुपये और घायल श्रद्धालुओं को 50-50 हजार रुपये देने का फैसला लिया गया है। भुगतान 24 घंटे में कर दिया जाएगा।

Latest articles

बोर्ड ऑफ पीस’ की नींव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

दुनियाभर में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड...

मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला

मौत की सजा के लिए फांसी की जगह दूसरे तरीके अपनाए जाने की मांग...

बैंक,UPI ऐप्स में मिलेगा ‘इमरजेंसी बटन,लगेगी डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर लगाम

साइबर अपराधों और बढ़ते डिजिटल अरेस्ट के मामलों से निपटने के लिए सरकार बड़ा...

फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय

आजकल सेहत को लेकर लोग पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं। खासतौर पर...

More like this

बोर्ड ऑफ पीस’ की नींव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

दुनियाभर में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड...

मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला

मौत की सजा के लिए फांसी की जगह दूसरे तरीके अपनाए जाने की मांग...

बैंक,UPI ऐप्स में मिलेगा ‘इमरजेंसी बटन,लगेगी डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर लगाम

साइबर अपराधों और बढ़ते डिजिटल अरेस्ट के मामलों से निपटने के लिए सरकार बड़ा...