Homeदेशटीचर की बहाली होते ही लौट आया बिहार में पकड़ौआ शादी का...

टीचर की बहाली होते ही लौट आया बिहार में पकड़ौआ शादी का दौर, गुरू जी का पकड़ौआ विवाह होने के बाद सर पीटते रह गए परिवार वाले

Published on

विकास कुमार
बिहार में टीचर की बहाली के बाद पकड़ौआ विवाह का दौर लौट आया है। बिहार में एक लाख से ज्यादा नए शिक्षकों को बीपीएससी से नियुक्ति मिल गई है। ऐसे में पकड़ौआ विवाह के मामले भी बिहार में जोर पकड़ने लगे हैं। ताजा मामला वैशाली के पातेपुर का है जहां एक शिक्षक पकड़ौआ शादी का शिकार बन गया। गौतम कुमार नाम के टीचर को बोलेरो पर सवार चार लोगों ने अगवा कर लिया,अगवा करने के बाद लड़की पक्ष ने आनन फानन में गौतम कुमार की शादी करवा दी। इधर जब गौतम के परिजनों को जब अपहरण की भनक लगी तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।

वहीं, शिक्षक की बरामदगी को लेकर लोगों ने हाजीपुर-ताजपुर मेन रोड पर घंटों तक जाम लगाए रखा। बाद में पकड़ौआ शादी की बात सामने आने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शिक्षक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने जब शिक्षक को बरामद किया तब उनके साथ उनकी नवविवाहिता पत्नी भी थी।

वहीं हो हंगामे के बाद पुलिस ने अगवा शिक्षक को सकुशल बरामद कर लेने का भरोसा देकर किसी तरह से जाम खत्म कराया। कुछ घंटे के भीतर ही पातेपुर पुलिस ने अगवा शिक्षक को महनार थाने के नारायणपुर डेढ़पुरा गांव से बरामद कर लिया। 21 वीं सदी में भी बिहार के लोग कुरीतियों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। किसी शख्स की जबरन शादी करवाना पूरी तरह से गैर कानूनी है,लेकिन नौकरी वाले दुल्हे की लालच में आज भी बिहार के लोग पकड़ौआ शादी करवा देते हैं। इस तरह की कुरीति को अब खत्म करने की जरुरत है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this