बिहार में बढ़ेगा टैक्स कलेक्शन! GSTR-3B, ऑटो-रजिस्ट्रेशन और लंबित राजस्व पर हुई अहम चर्चा

0
6

पटना: बिहार में कर राजस्व बढ़ाने और टैक्स अनुपालन को मजबूत करने के लिए राज्य और केंद्र के कर अधिकारियों ने व्यापक रणनीति पर चर्चा की। पटना में आयोजित State Co-ordination Committee की बैठक में राजस्व बढ़ाने, लंबित राजस्व को अनलॉक करने और अलग-अलग विभागों के बीच सूचना साझा करने की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता वाणिज्य कर विभाग के Commissioner-cum-Secretary संजय कुमार सिंह और CGST & CX Patna-1 के Commissioner विजय कुमार सिंह ने की। बैठक में Commercial Taxes Department, CGST एवं CX, DGGI, Income Tax तथा ECR Danapur Division के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

GSTR-3B और ऑटो-रजिस्ट्रेशन पर मंथन

बैठक में ऑटो-रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्याओं, GSTR-3B रिटर्न समय पर दाखिल कराने और लंबित राजस्व को प्राप्त करने के उपायों पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों ने करदाताओं के अनुपालन में सुधार लाने और राज्य व केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आने वाले करदाताओं से जुड़े मामलों में बेहतर तालमेल की जरूरत बताई।

रियल एस्टेट से शुरू होगी सेक्टोरल स्टडी

राजस्व संग्रह में अलग-अलग क्षेत्रों के बीच मौजूद अंतर यानी Revenue Gap को कम करने के लिए सेक्टर आधारित रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए Real Estate Sector को एक केस स्टडी के तौर पर लेते हुए इस क्षेत्र से जुड़े राजस्व और कर अनुपालन के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

रेलवे और इनकम टैक्स मामलों पर भी चर्चा

बैठक में रेलवे से जुड़े कर एवं राजस्व विषयों, प्रवर्तन यानी Enforcement, आयकर से संबंधित मामलों तथा केंद्र और राज्य के अधिकारियों के बीच सूचनाओं और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व संग्रह को मजबूत करना, प्रभावी प्रवर्तन को बढ़ावा देना और करदाताओं के बेहतर अनुपालन के लिए राज्य-केंद्र के बीच समन्वित कार्यप्रणाली विकसित करना रहा। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here