Bihar News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, गृह विभाग में खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती

0
9

पटना: बिहार में गृह विभाग के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया अब तेज की जाएगी। शुक्रवार को गृह विभाग में प्रधान सचिव पंकज कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभाग के विभिन्न निदेशालयों से मिली नियुक्ति संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए रिक्त पदों को जल्द भरने पर जोर दिया गया।

रिक्त पदों और भर्ती की स्थिति की बनेगी एक रिपोर्ट

बैठक में गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय और संबंधित निदेशालयों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी विभागों से प्राप्त आंकड़ों को एक साथ जोड़कर समेकित रिपोर्ट तैयार की जाए। इसमें किस पद पर कितनी रिक्तियां हैं और उन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है, इसकी स्पष्ट जानकारी दर्ज होगी।

प्रधान सचिव ने कहा कि रोस्टर क्लियरेंस, अधियाचना और विज्ञापन की स्थिति को देखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। हर चरण की नियमित निगरानी और समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि खाली पदों को जल्द भरा जा सके।

बैठक में गृह विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार चौधरी, आईजी मुख्यालय मनोज कुमार, निदेशक अभियोजन सुधांशु कुमार चौबे, अपर सचिव कुंदन कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी आदित्य कुमार झा समेत गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के कई अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here