घुसपैठियों को बचाने वालों को बिहार ने दिया जवाब,जीत पर अमित शाह का बड़ा बयान

0
41

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बड़ी जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की जनता के प्रति आभार जताया है।उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।उन्होंने कहा है कि बिहारवासियों का यह जनादेश विकास, सुशासन और सुरक्षा के प्रति उनके विश्वास का प्रतीक है।

अमित शाह ने लिखा कि ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन।बिहारवासियों की ओर से एनडीए को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की एनडीए की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया।यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है।
अमित शाह ने आगे कहा कि, “बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है।वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण (SIR) अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है।इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।

अमित शाह ने इसे ‘विकसित बिहार’ में भरोसा रखने वाले हर नागरिक की जीत बताते हुए कहा कि
जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ ‘प्रदर्शन की राजनीति’ के आधार पर जनादेश देती है।

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि
अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बिहार भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं। मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूं कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने एनडीए को यह जनादेश दिया है, मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here