Bihar News: मॉल में नौकरी का झांसा, फिर युवतियों का शोषण! आरोपी गिरफ्तार, 8 पीड़िताएं बरामद

0
30

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नगर थाना क्षेत्र में नौकरी के नाम पर युवतियों के शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ युवतियों को मॉल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया और उनके साथ मारपीट कर जबरन गलत कार्य कराया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 8 पीड़िताओं को सुरक्षित बरामद किया। पीड़िताओं के बयान और प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने आरोप है कि मिस्टर बैठा उर्फ आजाद, निवासी गौरीपुर मझरिया, थाना शिकारपुर, जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया), युवतियों को मॉल में नौकरी दिलाने का लालच देकर बुलाता था।

जबरन डांस और देह व्यापार कराने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवतियों को कथित तौर पर जबरन डांस और देह व्यापार के लिए विवश किया जाता था। विरोध करने पर मारपीट और धमकी दिए जाने की बात भी पीड़िताओं के बयानों में सामने आई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना कांड संख्या-551/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मिस्टर बैठा उर्फ आजाद को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच

पुलिस के अनुसार, पीड़िताओं के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है और उनके खिलाफ तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

मिस्टर बैठा उर्फ आजाद
निवासी- गौरीपुर मझरिया, थाना- शिकारपुर, जिला- पश्चिम चंपारण (बेतिया)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here