Makhana Scheme Bihar: बिहार के मखाना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹89 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

0
14

Makhana Scheme Bihar: बिहार में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मखाना विकास योजना के लिए ₹89 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

इस योजना के जरिए मखाना उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, अनुसंधान और बेहतर बाजार व्यवस्था पर भी काम किया जाएगा। इससे मखाना उत्पादकों को उत्पादन से लेकर अपनी उपज की बिक्री तक कई स्तरों पर लाभ मिलने की उम्मीद है।

सरकार के इस कदम का उद्देश्य बिहार के मखाना क्षेत्र को और मजबूत करना तथा किसानों की आय और बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाना है। उत्पादन, रिसर्च और मार्केटिंग को एक साथ बढ़ावा मिलने से राज्य के मखाना कारोबार को नई गति मिलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here