Bihar News: बिहार में इंडस्ट्री लगाने की राह हुई आसान, PCC बैठकों को लेकर BIADA का बड़ा फैसला

0
1

Bihar News: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब BIADA की परियोजना समाशोधन समिति (Project Clearance Committee-PCC) की बैठकें प्रत्येक दूसरे सप्ताह के गुरुवार को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएंगी।

नई व्यवस्था के तहत बैठकें हाइब्रिड मोड में होंगी, यानी निवेशक और उद्यमी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इसमें भाग ले सकेंगे। बैठक की अध्यक्षता उद्योग विभाग के सचिव सह BIADA एवं IDA के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार करेंगे।

पहले मंगलवार, अब गुरुवार को होगी बैठक

अब तक PCC की बैठकें वैकल्पिक मंगलवार को आयोजित की जाती थीं। लेकिन निवेशकों की बढ़ती जरूरतों, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और प्रस्तावों के त्वरित निस्तारण को ध्यान में रखते हुए BIADA ने बैठक के दिन में बदलाव करने का फैसला लिया है।

निवेशकों को मिलेगा सीधा लाभ

अधिकारियों के अनुसार, नई व्यवस्था से उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को मंजूरी संबंधी प्रक्रियाओं में तेजी मिलेगी। नियमित अंतराल पर होने वाली बैठकों से परियोजनाओं के प्रस्तावों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित होगा और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।

बिहार को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में कदम

BIADA लगातार निवेशक-अनुकूल, पारदर्शी और दक्ष अनुमोदन प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। PCC बैठकों की नई व्यवस्था को राज्य में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को गति देने की बड़ी पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here