Homeदेशभारत जोड़ो न्याय यात्रा : मणिपुर के लिए राहुल गाँधी कई नेताओं...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : मणिपुर के लिए राहुल गाँधी कई नेताओं के साथ रवाना

Published on


न्यूज़ डेस्क
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मणिपुर से शुरू होने जा रही है। इस यात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी कई नेताओं के साथ मणिपुर के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ समय के बाद ही राहुल गाँधी मणिपुर की उस जगह पर पहुँचने वाले हैं जहाँ से यात्रा की शुरुआत की जानी है। विमान में यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता न्याय का हक़ मिलने तक के नारे भी लगाते देखे गए हैं।

जिस विमान से राहुल गांधी मणिपुर के लिए रवाना हुए, उसका एक वीडियो कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। विमान के अंदर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कई बड़े नेता दिखाई दे रहे हैं। सभी नेता नारा लगा रहे हैं, ‘न्याय का हक, मिलने तक’। नीचे दिए गए लिंक में आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।

मणिपुर के थौबल के खोंगजोम से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी। कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी दोपहर 12 बजे खोंगजोम के वॉर मेमोरियल में जाएंगे और यहां श्रद्धांजलि देने के बाद 12.20 बजे थौबल के खोंगजोम के न्याय मैदान में एक सभा होगी। इसके बाद 12.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। शाम 5.30 बजे इम्फाल के कोइरेंग बाजार में यात्री कुछ देर के लिए विश्राम करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। इम्फाल के कोजेंगलिमा स्पोर्ट्स एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड में यात्री रात्रि विश्राम करेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू हो रही है और नागालैंड, आसाम, अरुणचाल होते हुए ये देश के 15 राज्यों से गुजरेगी और अंत में मुंबई में पहुंचेंगे। 110 जिलों से होते हुए यह यात्रा 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर करेगी। करीब 6700 किमी दूरी तय करके यह यात्रा मुंबई में खत्म होगी। यह 66 दिनों का सफर होगा और हर दिन दो बार राहुल गांधी का संबोधन होगा।

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गो से, संगठनों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधानों पर विचार-विमर्श करेंगे। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का मंच एनजीओ पत्रकारों, किसान, छोटे व्यापारी, दलित-पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और बौद्धिक वर्ग को जोड़ने को जोड़ा जाएगा।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...