BJP के MLA Bhanu Pratap Shahi ने Irfan Ansari को दी धमकी, कहा- ‘बीजेपी की सरकार आते ही चलेगा अंसारी के घर बुलडोजर’

0
401

विकास कुमर
झारखंड में शीतकालीन सेशन के दौरान बीजेपी विधायक भानुप्रताप शाही ने कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी को धमकी दी है। दरअसल बीजेपी के निलंबित विधायक सदन के बाहर धरना दे रहे थे,तभी कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी ने मार्शल से बीजेपी विधायकों को हटाने के लिए कहा। इतना सुनते ही बीजेपी विधायक भानुप्रताप शाही अपना आपा खो बैठे। उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी हमेशा आतंकियों का समर्थन करते हैं। शाही ने खुलेआम मुस्लिम विधायक इरफान अंसारी को धमकी दे डाली। शाही ने कहा कि जब बीजेपी की सत्ता झारखंड में आएगी तो इरफान अंसारी के घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।

वहीं इरफान अंसारी ने भी भानुप्रताप शाही पर पलटवार किया है,अंसारी ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस के नेताओं ने लड़ी है। अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने देश आजाद किया तभी बीजेपी नेताओं को राजनीति करने का मौका मिला है।

भानुप्रताप शाही और इरफान अंसारी को विधायक की पद की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए और दोनों को एक दूसरे पर ओछी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here