Homeदेशभजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम ,बीजेपी विधायक दल शर्मा...

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम ,बीजेपी विधायक दल शर्मा के नाम पर एकमत !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
राजस्थान के नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी गई है। भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए सीएम होंगे। शर्मा ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। आज जैसे ही विधायक दल की बैठक शुरू हुई आला कमान की तरफ से शर्मा का नाम सामने आया। इसके बाद तो थोड़ी देर तक सब एक दूसरे के मुँह ताकते रहे और फिर सबने शर्मा के नाम पर अपनी सहमति दे दी। शर्मा के चयन के बाद राजस्थान का घमासान लगभग ख़त्म हो गया है।          
  इस नाम के चयन से पहले बीजेपी में लंबा मंथन चला। दरअसल, पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती वसुंधरा राजे को मनाना था। इसके लिए राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया।  उनके साथ विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया। तीनों ही नेता आज  जयपुर पहुंचे। 
   पहुंचते ही राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे के साथ होटल ललित में बैठक की। ये बैठक आधे घंटे के करीब चली। बैठक के बाद वसुंधरा राजे और राजनाथ सिंह पार्टी ऑफिस के लिए निकले।  इस दौरान वसुंधरा मुस्कुरा रहीं थी। पार्टी ऑफिस में विधायक दल की बैठक से पहले फोटो सेशन हुआ। यहां वसुंधरा राजे आगे की कतार में राजनाथ सिंह और प्रह्लाद जोशी के बगल में बैठीं थीं। इसके बाद विधायक दल की बैठक शुरू हुई। 
                 राजस्थान में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी। उन्होंने अपने खेमे के विधायकों के साथ 4 और 5 दिसंबर को बैठक की. इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया था। इसके बाद सात दिसंबर को वसुंधरा राजे ने बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।  इस दौरान उनके हाथ में फाइलें थी।  

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this