HomeदेशRam Mandir के लिए सरस्वती देवी ने 30 साल से किया मौन...

Ram Mandir के लिए सरस्वती देवी ने 30 साल से किया मौन व्रत, 22 जनवरी को सीताराम बोल कर तोड़ेंगी मौन व्रत

Published on

विकास कुमार
भारत के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने वाला है,इसी दिन अयोध्या में राम लला विराजमान होंगे। अयोध्या के महत्व को फिर से स्थापित होता देख पूरे देश में उमंग और उल्लास का माहौल है। वहीं झारखंड के धनबाद की रहनेवाली सरस्वती देवी, भगवान राम की अनोखी भक्ति में तीस साल से लीन हैं। करमाटांड़ की रहने वाली 85 वर्षीय सरस्वती देवी ने राम मंदिर की स्थापना के लिए कठिन व्रत का संकल्प लिया था। सरस्वती देवी ने प्रण लिया था कि जब तक रामलला मंदिर में विराजमान नहीं होंगे तब तक वह मौन रहेंगी। लगभग 30 साल से सरस्वती देवी ने मौन धारण किया हुआ है। सरस्वती देवी की भक्ति की चर्चा पूरे झारखंड में हो रही है।

22 जनवरी को रामलला अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। उसी दिन सरस्वती देवी अपना प्रण तोड़ेंगी। मौन व्रत तोड़ने के बाद वह पहला शब्द सीताराम ही बोलेंगी

22 जनवरी को सरस्वती देवी अयोध्या में ही मौजूद रहेंगी। तीस साल तक मौन व्रत रखना बहुत ही कठिन तपस्या है। यह भगवान राम की भक्ति का ही असर है कि सरस्वती देवी की साधना 22 जनवरी को पूरी होने वाली है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this