बेंगलुरु: कॉलेज कैंपस में छात्रा की चाकू मारकर हत्या,आरोपी ने खुद पर भी किये वार

0
246

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक 19 वर्षीय छात्रा की कॉलेज परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने छात्रा की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना से कॉलेज में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के ने लड़की को प्रपोज किया था, जिसे छात्रा ने ठुकरा दिया था। इसी को लेकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

आरोपी को किया गया अस्पताल में भर्ती

आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये वारदात सोमवार को प्रेसीडेंसी कॉलेज के कॉरिडोर में हुई। पुलिस के अनुसार हमलावर ने कई बार बीटेक की छात्रा पर वार किया। हमलावर पवन कल्याण दूसरे कॉलेज का बीसीए का छात्र था।

आरोपी की पहचान पवन कल्याण के रूप में हुई

पीड़ित छात्रा की पहचान लया स्मिता के रूप में हुई, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान पवन कल्याण के रूप में हुई है, जिसे सीने में चोटें आई हैं, उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक-युवती के बीच लड़ाई हुई थी।

एक ही गांव के रहने वाले हैं दोनो

पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। आरोपी पवन और छात्रा कोलार शहर के एक ही गांव में रहते हैं। दोनों अलग-अलग कॉलेज में पढ़ते हैं, लेकिन पवन ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह पता नहीं चली है। इस वारदात के बाद कालेज के अन्य छात्र छात्राओं में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here