HomeदेशBCCI ने उठाया बड़ा कदम, बदला गया वो नियम जिसपर इंग्लैंड में...

BCCI ने उठाया बड़ा कदम, बदला गया वो नियम जिसपर इंग्लैंड में मचा था बवाल

Published on

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के आखिरी 2 मैचों में ICC का रिप्लेसमेंट नियम (ICC Replacement Rule) चर्चा में आया था। चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत और अंतिम मुकाबले में क्रिस वोक्स की चोट के चलते रिप्लेसमेंट नियमों में बदलाव की मांग भी उठी। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस समस्या से निजात पाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।दरअसल आगामी भारतीय डोमेस्टिक सीजन से नए रिप्लेसमेंट नियम लागू कर दिए जाएंगे, जिनमें बड़े बदलाव किए गए हैं।

बीसीसीआई 2025-26 डोमेस्टिक सीजन से रेड-बॉल मैचों में नए नियम को लागू करेगा।नए नियम के मुताबिक गंभीर रूप से चोटिल हुए खिलाड़ी के लिए लाइक-फॉर-लाइक रिप्लेसमेंट लाए जाने की अनुमति होगी।यह नियम ICC के कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम से मेल खाता है। जानबूझकर शॉर्ट रन लेने और रिटायर्ड हर्ट होने वाले खिलाड़ी पर भी कुछ नए नियम लाए गए हैं।

अहमदाबाद में अंपायरों का सेमिनार चल रहा है, जिसमें नए नियम को लागू किए जाने की खबर अंपायरों को दे दी गई है। बोर्ड ने यह भी साफ किया कि अभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी समेत अन्य व्हाइट बॉल टूर्नामेंट्स में इस नियम का इस्तेमाल नहीं होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2026 के लिए इस रिप्लेसमेंट नियम को लाया जाता है या नहीं, लेकिन अंडर-19 सीके नायडू ट्रॉफी में भी नया रिप्लेसमेंट रूल लागू किया जाएगा, जो रेड-बॉल फॉर्मेट में खेला जाना है।

अब से केवल लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट की अनुमति होगी
टॉस से पहले खिलाड़ियों की लिस्ट दी जाएगी, रिप्लेस होकर आने वाला प्लेयर उसी लिस्ट में से होना चाहिए।

-डॉक्टरों और अंपायरों से सलाह लेने के बाद ही मैच रेफरी फैसला सुनाएगा कि रिप्लेसमेंट किया जा सकता है या नहीं।

-अगर टीम में कोई रिजर्व विकेटकीपर नहीं है, तो विकेटकीपर खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट टॉस के समय दी गई लिस्ट से बाहर का खिलाड़ी भी हो सकता है।

-चोटिल और बतौर रिप्लेसमेंट आए खिलाड़ी का करियर रिकॉर्ड में उस मैच को जोड़ा जाएग।

Latest articles

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

बोर्ड ऑफ पीस’ की नींव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

दुनियाभर में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड...

More like this