Homeदेशबजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में हुए शामिल ,फोगाट ने कहा नई...

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में हुए शामिल ,फोगाट ने कहा नई पारी मेरे लिए गर्व की बात 

Published on

न्यूज़ डेस्क
और वही हुआ जिसको लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट आज कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कांग्रेस ने हमारे आंसुओं को समझा। बुरे टाइम में पता चलता है कि आपका कौन है। ये देश के लोगों की सेवा का मौका है। नई पारी की शुरूआत मेरे लिए गर्व की बात है।

वहीं बजरंग पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और देश को मजूबत करेंगे। भाजपा हमारे साथ खड़ी नहीं हुई। कांग्रेस में आने पर आलोचना हो रही है। विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले रेलवे से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर दोनों के साथ एक तस्वीर साझा की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुलाकात के बाद अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात। हमें आप दोनों पर गर्व है।

पहलवान साक्षी मलिक ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगट पर कहा कि शायद आज वे दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे, इसीलिए वे इस्तीफा देने आ रहे हैं। यह उनका निजी फैसला है कि वे पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। हमारे आंदोलन को गलत रूप न दिया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के लिए मेरा आंदोलन आज भी जारी है। मैंने हमेशा कुश्ती के बारे में सोचा है, मैंने कुश्ती के हित में काम किया है और आगे भी करूंगी। मुझे बड़े ऑफर भी मिले लेकिन मैं जिस चीज से भी जुड़ी हूं, उसके अंत तक काम करना है। जब तक फेडरेशन साफ-सुथरा नहीं हो जाता और बहन-बेटियों का शोषण बंद नहीं हो जाता, मेरी लड़ाई जारी रहेगी।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this