न्यूज डेस्क
सर्दी का मौसम आते ही जहां लोगों को खाने के कई सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। वहीं, कई तरह की बीमारियां भी घेर लेती हैं। इस मौसम में लोग अक्सर ऐसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करते हैं जो उन्हें सर्दियों से बचाए और शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखे। बाजरा इन्हीं में से एक है जिसे अपनी विंटर डाइट में शामिल करके आप अपने आप को बीमारियों से दूर रख सकते हैं। बाजरे की रोटी सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसके सेवन से आप कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियों से बचे रहेंगे।
बाजरे की रोटी के फायदे
बाजरे में सोडियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है।
बाजरा हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। बाजरे की रोटी पेट में आसानी से पच जाती हैं। साथ ही इसकी वजह से अन्य पदार्थ भी आसानी से पच जाते हैं।
बाजरा पेट दर्द, गैस जैसी दिक्कतों को दूर करता है।
बाजरे में मौजूद आयरन खून की कमी को भी दूर करता है। खून की कमी होने पर या फिर अंदेशा होने पर बाजरे की रोटी खाना फायदेमंद रहता है।
बाजरा एनीमिया में होता है मददगार। गर्भावस्था के दौरान भी अक्सर डॉक्टर महिलाओं को बाजरे की रोटी खाने की सलाह देते हैं। बाजरे की रोटी में मौजूद आयरन की वजह से खून की कमी को बहुत हद तक दूर किया जा सकता है।
बाजरा बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।
अगर आप बाजरे की रोटी खाना शुरू कर दें तो किसी तरह के संक्रमण से बचे रहेंगे। वहीं, सर्दी के मौसम में आपके शरीर को बाजरे की रोटी गरम रखती है। इससे आपको सर्दी-जुकाम जैसी एलर्जी नहीं होती है।
जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं और जो नहीं है वो भी बाजरे की रोटी का सेवन जरूर करें। इससे आपक ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा। इसमें फाइबर की भी मात्रा होती है जो कब्ज से छुटकारा दिलाती है। इस लिहाज से आपको बाजरे को रोटी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

