Homeदेशराहुल गांधी ने किया सरेंडर, 5 मिनट बाद मिल गई राहत, सेना...

राहुल गांधी ने किया सरेंडर, 5 मिनट बाद मिल गई राहत, सेना टिप्पणी मामले में जमानत

Published on

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ में एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया,लेकिन 5 मिनट के बाद ही राहुल को जमानत मिल गई।दरअसल, राहुल गांधी के सरेंडर के बाद ही उनके वकील ने कोर्ट में जमानत की याचिका डाली।इस दौरान कोर्ट द्वारा 20-20 हजार के दो बॉन्ड पर ही जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया गया।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बयानबाजी की थी, जिसको लेकर लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में केस चल रहा था।5 बार गैरहाजिर रहने के बाद 15 जुलाई की सुनवाई को कोर्ट पहुंचे थे।

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस सीमा सड़क संगठन के रिटायर्ड डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने दाखिल किया है। राहुल गांधी ने 16 दिसंबर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडिया के सामने अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई झड़प पर बयान दिया था।इस दौरान उन्होंने कहा था कि लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में तो पूछेंगे, लेकिन चीनी सौनिकों की तरफ से भारतीय सेना की पिटाई के बारे में एक बार नहीं पूछेंगे।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this