आयुष फर्जीवाड़ा मामला: फर्जी दाखिला लेने वालों से एसटीएफ करेगी पूछताछ

0
144

लखनऊ( बीरेंद्र कुमार): उत्तर प्रदेश में आयुष दाखिले में फर्जीवाड़ा के मामले में एसटीएफ अब जल्दी ही निलंबित छात्रों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इनमें सबसे पहले नीट परीक्षा नहीं देने वाले 22 छात्रों से पूछताछ की जाएगी। इन छात्रों के प्रवेश से जुड़े सारे दस्तावेज को एसटीएफ ने पहले ही से जुटा लिया है।

एसटीएफ के सामने खोलेंगे छात्र कई राज

छात्रों से पूछताछ में एसटीएफ पता करने की कोशिश करेगी कि नीट काउंसलिंग में उन्हें कौन ले गया था , साथ ही उनसे कौन कौन से दस्तावेज लिए गए थे? 4 नवंबर को एफआईआर दर्ज होने के बाद सामने आए तथ्यों का मिलान भी छात्रों के बयान से कराया जाएगा इन छात्रों को कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा अथवा नहीं यह जांच के बाद तय होगा इस मामले में 2 दिन पहले निलंबित निदेशक एसएन सिंह और नोडल अधिकारी उमाकांत यादव समेत 12 लोग गिरफ्तार किए गए थे।

तीन कर्मचारियों से मिले पूछताछ में कई सबूत

एसटीएफ को पूछताछ में 3 कर्मचारियों ने कई और महत्वपूर्ण सुराग दिए हैं। एसटीएफ ने 6 कर्मचारियों से शुक्रवार को देर रात पूछताछ की थी। एसटीएफ ने इसके साथ ही 3 निजी कॉलेजों के प्रबंधकों से भी पूछताछ की थी। एक अधिकारी ने बताया कि निदेशालय के कुछ कर्मचारियों ने इस धांधली का विरोध अफसरों से किया था ,लेकिन अफसरों ने इसपर कारवाई करने की जगह चुप्पी साध ली। इस नामांकन घोटाले में कई लोगों की मिलीभगत थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here